फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Crime Husband reached the police station after Murderd his wife says arrest him

Bharatpur Crime: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- गिरफ्तार करो, पिता बोले- बेटी को दहेज के लिए मारा

Mon, 24 Jul 2023 04:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 04:20 PM IST
सार

Bharatpur Crime: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पति थाने पहुंचा और बोला कि गिरफ्तार कर लो। वहीं, मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bharatpur Crime Husband reached the police station after Murderd his wife says arrest him
मृतक महिला और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंच गया और जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। महिला के पिता का आरोप है कि उसके पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण प्रीति की हत्या की है। दो बेटियों की शादी दो भाइयों से की थी।

विज्ञापन


मृतक प्रीति (24) के पिता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया, यादराम ने प्रीति और पायल (22) की शादी सात फरवरी 2022 को नितेश और अभिषेक निवासी गोल सर्किल हरिजन बस्ती से की थी। यादराम ने दोनों बेटियों की शादी में 20 लाख रुपये का खर्च किया। शादी के बाद से ही प्रीति और पायल के ससुराल वाले उन्हें और दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। जब दोनों बेटियों के ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं की गई तो, ससुराल वाले दोनों बेटियों को प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन


ससुराल वाले पांच लाख रुपये नकद और एक कार की डिमांड करते रहे। प्रीति और पायल ने अपने साथ हो रहे बुरे व्यवहार के बारे में अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद पिता यादराम कुछ रिश्तेदारों को लेकर दोनों बेटियों के ससुराल पहुंचे और दोनों को समझाया गया। तब ससुराल वालों ने अपनी गलती कबूल करते हुए कहा कि वह आगे से दोनों बेटियों को ठीक से रखेंगे, लेकिन ससुराल वाले फिर से दोनों को परेशान करने लगे। कुछ दिनों पहले पायल के साथ ससुराल वालों ने मारपीट और उसे पीहर भगा दिया। पायल अपने पीहर में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे बेल्ट से पीटा...
रविवार शाम पांच बजे नितेश और अभिषेक प्रीति को लेकर उसके पीहर डीग पहुंचे। नितेश अभिषेक पायल को साथ ले जाने की कहने लगे, जिसके बाद यादराम ने पायल को उनके साथ भेज दिया। रात 11 बजे पायल ने अपने पिता यादराम को फोन कर कहा कि आप जल्दी से ससुराल आ जाओ। सभी लोग बेल्ट से प्रीति के साथ मारपीट कर रहे हैं। इतना सुनने के बाद यादराम और उसके परिवार के सदस्य भरतपुर पहुंचे। तब उन्हें पता लगा की प्रीति को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया है। यादराम तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें पता लगा की उनकी बेटी प्रीति के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।


हत्या करने के बाद थाने पहुंचा आरोपी पति...
सीओ सिटी नगेंद्र सिंह ने बताया कि यादराम नाम का व्यक्ति डीग का रहने वाला उसने शिकयत की है कि उसकी बेटी को उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर मार दिया है। प्रीति के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। प्रीति की हत्या के बाद उसका पति नितेश थाने पहुंच गया था और उसने कबूल किया है कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसने गला दबाकर हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed