{"_id":"65f6e7b9d01c05da730b00fa","slug":"bharatpur-crime-four-cyber-thugs-who-trapped-more-than-150-people-arrested-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सेक्सटॉर्शन में 150 से ज्यादा लोगों फंसा चुके चार ठग गिरफ्तार, मोबाइल, टैबलेट, ATM सहित कैश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सेक्सटॉर्शन में 150 से ज्यादा लोगों फंसा चुके चार ठग गिरफ्तार, मोबाइल, टैबलेट, ATM सहित कैश बरामद
Sun, 17 Mar 2024 06:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Mar 2024 06:23 PM IST
सार
गिट्टी प्लांट की तलाशी लेने पर साइबर ठगों से 8 मोबाइल, एक टैबलेट, पांच ATM कार्ड, पांच मोहर, एक चेक बुक, दो हिसाब के रजिस्टर और 30 हजार कैश मिले।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीग जिले के सीकरी थाना पुलिस ने एंटी वायरस अभियान के तहत चार ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों से आठ मोबाइल, एक टैबलेट, पांच ATM कार्ड, पांच मोहर, एक चेक बुक, दो हिसाब के रजिस्टर और 30 हजार कैश बरामद किए हैं। आरोपी सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को फंसाकर ठगी करते थे।
विज्ञापन
थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि चार युवक गोलकी मोड़ के पास गिट्टी प्लांट के पास बैठे हैं। जो लोगों को झांसे में लेकर और ब्लैकमेलिंग कर पैसा एठते हैं। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी पर चारों युवकों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
गिट्टी प्लांट की तलाशी लेने पर साइबर ठगों से 8 मोबाइल, एक टैबलेट, पांच ATM कार्ड, पांच मोहर, एक चेक बुक, दो हिसाब के रजिस्टर और 30 हजार कैश मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चारों आपस में रिश्तेदार हैं। चारों ने मिलकर अभी तक करीब 150 से ज्यादा लोगों को फंसाया है। उनसे धमकी देकर या ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे हैं। वह सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को फंसाते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।