फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Congress leaders protested against Minister Ravneet Singh Bittu at the Collectorate

Bharatpur: राहुल गांधी को लेकर विवादित बयानबाजी से कांग्रेस नेताओं में रोष, मंत्री बिट्टू खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Sep 2024 05:38 PM IST
सार

भरतपुर कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने कहा कि बिट्टू के बयान में राहुल गांधी को 'नंबर-1 आतंकवादी' कहने पर पार्टी में आक्रोश है।

विज्ञापन
Bharatpur: Congress leaders protested against Minister Ravneet Singh Bittu at the Collectorate
मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि वह देश में नंबर-1 के आतंकवादी हैं। उसके बाद भरतपुर कांग्रेस में काफी रोष है। पीएम नरेंद्र मोदी अपने केंद्रीय मंत्री के बारे में कुछ बोलना नहीं चाहते।

विज्ञापन


कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन बीजेपी के खिलाफ किया जा रहा है, क्योंकि हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसलिए हम उनका विरोध करते हैं। इस तरह की भाषा की घोर निंदा करते हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लेटर लिखा। उसके बाद भी प्रधानमंत्री उसके ऊपर कुछ बोलना नहीं चाहते। प्रधानमंत्री अपने मंत्री के खिलाफ कुछ कहना नहीं चाहते। पूरी कांग्रेस पार्टी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान की घोर निंदा करती है। 15 सितंबर को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि राहुल गांधी देश में नंबर-1 के आतंकवादी हैं। इस बयान के बाद से कांग्रेस भाजपा पर लगातार हमलावर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed