फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: CM will visit Deeg and Bharatpur on a two-day tour on 20-21 July

Bharatpur: दो दिवसीय दौरे पर 20-21 जुलाई को डीग और भरतपुर आएंगे सीएम, मुड़िया पूर्णिमा मेले में करेंगे शिरकत

Fri, 19 Jul 2024 09:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 19 Jul 2024 09:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुड़िया पूर्णिमा मेले 20 साल से लगातार निभा रहे परंपरा का इस बार भी निवर्हन करेंगे। मुड़िया पूर्णिमा मेले में इस बार भी सीएम की ओर से प्याऊ और भंडारे का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Bharatpur: CM will visit Deeg and Bharatpur on a two-day tour on 20-21 July
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर और डीग आएंगे। यहां 20 जुलाई को डीग जिले के पूछरी गांव में दोपहर को श्रीनाथ जी मंदिर परिसर पहुंचेंगे साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर रात्रि विश्राम करेंगे। उसके बाद अगले दिन भरतपुर जिले के लुधावई गांव पहुंचेंगे। इसके बाद जयपुर रवाना होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 1:45 बजे पूंछरी का लौठा पहुचेंगे और 1:55 पर श्रीनाथ जी मंदिर परिसर आएंगे। वे दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम पूंछरी का लौठा के गेस्टहाउस में करेंगे। 21 जुलाई, रविवार को मुख्यमंत्री शर्मा सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उसके बाद सुबह 9:40 बजे हेलीपैड पूंछरी का लौठा से प्रस्थान कर 9:50 पर भरतपुर के सेवर पहुचेंगे। यहां लुधावई गांव में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेकर जयपुर रवाना होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीग जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने अधिकारियों की बैठक ली। सभी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।

गिर्राज जी में लगने वाले पारंपरिक मुड़िया पूर्णिमा मेले की शुरुआत 15 जुलाई से हो गई है, जो 22 जुलाई तक चलेगा। राजस्थान में पड़ने वाली परिक्रमा मार्ग में भव्य सजावट और रंगीन रोशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को राजस्थान का अलग ही नजारा दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान करीब 20 साल से प्याऊ और भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार भी मुड़िया पूर्णिमा मेले में उनकी ओर से प्याऊ और भंडारे का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed