{"_id":"669bf4091e93f979ea0eb25c","slug":"bharatpur-cm-reached-puchhari-in-deeg-district-distributed-prasad-to-devotees-at-mudiya-purnima-fair-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur : डीग जिले के पूछरी पहुंचे सीएम, मुड़िया पूर्णिमा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur : डीग जिले के पूछरी पहुंचे सीएम, मुड़िया पूर्णिमा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया
Sun, 21 Jul 2024 08:38 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 08:38 AM IST
सार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दो दिवसीय दौरे पर डीग जिले के पूछरी गांव पहुंचे। यहां मुकुट मुखारविंद पहुंचकर उन्होंने दुग्धाभिषेक कर गिर्राजजी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीएम ने मुड़िया पूर्णिमा मेले में लगाई गई प्याऊ से परिक्रमार्थियों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
परिक्रमार्थियों को प्रसाद वितरित करते हुए सीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज डीग जिले के गांव पूछरी पहुंचकर मुकुट मुखारविंद पर दुग्धाभिषेक किया और भगवान गिर्राजजी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा मुड़िया पूर्णिमा मेले में परिक्रमा मार्ग पर लगाई गई प्याऊ पर पहुंचे, जहां उन्होंने ठाकुरजी के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और परिक्रमार्थियों को प्रसाद वितरित किया। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के प्रशासन अलर्ट नजर आया। सीएम भजनलाल शर्मा के साथ उनके बेटे अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बजट 2024-25 में डीग-कुम्हेर-भरतपुर में 6 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से सांवई खेड़ा डिप्रेशन से गोवर्धन ड्रेन तक पानी लिफ्ट कार्य की घोषणा की गई है। इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन