फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur CM BhajanLal says Congress rule from Panchayat to Parliament now Congressmen are not found

Bharatpur: CM भजनलाल बोले- कांग्रेस का पंचायत से पार्लियामेंट तक राज था, अब कांग्रेसी ढूंढने से भी नहीं मिलते

Thu, 21 Mar 2024 10:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 10:18 PM IST
सार

भरतपुर में गुरुवार को बीजेपी की कलस्टर मीटिंग में शामिल होने के लिए राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, कांग्रेस का पंचायत से पार्लियामेंट तक राज था, अब कांग्रेसी ढूंढने से भी नहीं मिलते हैं।

विज्ञापन
Bharatpur CM BhajanLal says Congress rule from Panchayat to Parliament now Congressmen are not found
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ सहित कई विधायक कलस्टर मीटिंग में शामिल होने के लिए भरतपुर पहुंचे। मीटिंग में भरतपुर, करौली, धौलपुर, टोंक और सवाई माधोपुर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक राज हुआ करता था। लेकिन आज वह ढूंढने से भी नहीं मिल रहे। बीजेपी का कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करता है और राष्ट्रवादी विचार को लेकर काम करता है। सबसे पहले हम राष्ट्र को मानते हैं, दूसरे नंबर पर हम पार्टी को मानते हैं। बीजेपी का कार्यकर्ता आज अपने जरुरी काम छोड़कर कलस्टर बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। देश की आजादी के बाद ऐसे लोगों का शासन आया, उन्होंने अपनी नीति एजेंडा चलाने का काम किया। ऐसा लगने लगा कि देश की दशा और दिशा ठीक नहीं है, जिसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। उसके बाद 21 अक्तूबर 1951 को जन संघ के नाम से एक राजनैतिक दल बनाया। यह कारवां इसलिए चला, क्योंकि हमारी नीति और रीति ठीक थी। आज वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, कांग्रेस की रीति और नीति ठीक नहीं थी। किसी समय में कांग्रेस का पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक उनका राज हुआ करता था। आज वह कहीं नहीं मिल रहे। आज उन्हें छोटे क्षेत्रीय दलों से समझौता करना पड़ रहा है। साल 2014 से पहले जमीन पर और आसमान में घोटाले होते थे। 2014 के बाद विकास हुआ है। थोड़ी सी कमी के कारण देश को 90 साल का दंश झेलना पड़ा था। इसलिए यही समय है 2047 तक देश को दुनिया का सिरमौर बनाना है। विधानसभा में जिस संकल्प पत्र को लेकर हम समाने आये थे। उसमें से 45 प्रतिशत काम हमने 3 महीने में कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, हमारा भरतपुर जिला पानी की वजह से परेशान रहता था। हमने ERCP पर समझौता किया। विधानसभा में कांग्रेस ने कहा कि आपने कम पानी में समझौता कर दिया है। जबकि कांग्रेस ने ERCP का कोई पत्र भी नहीं लिखा है। सबसे पहले नदियों से नदियों को जोड़ने का काम अटल बिहारी वाजपेई ने किया था। ERCP पर पहले से ज्यादा पानी पर समझौता हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed