फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: A girl beat up a molester in public with her shoes

Bharatpur: कमेंट करके भागा साइकिल सवार, युवती ने पीछा कर पकड़ा, जूता उतारते ही बोला मनचला... दीदी सॉरी

Fri, 10 Jan 2025 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 Jan 2025 10:39 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार युवक को युवती पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। युवती अंजलि शर्मा ने राहगीरों की मदद से युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और थप्पड़ों और जूतों से जमकर पिटाई की। घटना के दौरान राहगीरों ने भी युवक को सबक सिखाया।

विज्ञापन
Bharatpur: A girl beat up a molester in public with her shoes
युवक की पिटाई करती युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक साईकिल सवार युवक को सरेराह युवती पर फब्तियां कसना भारी पड़ गया। युवती ने राहगीरों की मदद से युवक का पीछा कर पकड़ लिया। उसके बाद उसने युवक की थप्पड़ों और जूतों से जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन


शहर स्थित गोपालगढ़ निवासी अंजलि शर्मा ने बताया कि वह एक मोटर्स कंपनी में में जॉब करती है। 8 जनवरी को सुबह करीब 9 बजे वह पैदल अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। तभी केतन गेट के पास साइकिल पर एक युवक आया और उस पर अभद्र टिप्पणी कस्ते हुए निकल गया। मैंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह युवक साइकिल पर था और आगे निकल गया था। मैने रास्ते में एक बाइक सवार को रोका और उससे पूरी बात बताई। 
विज्ञापन


बाइक सवार ने मुझे बाइक पर साथ बैठाकर साइकिल पर जा रहे लड़के का पीछा किया। शहर के गोवर्धन गेट पर युवक मिल गया पकड़ना चाह लेकिन, वह तेजी से साइकिल चलाकर वहां से निकल गया। उसके बाद मैने पैदल साइकिल सवार युवक का पीछा किया। राहगीरों ने मुझे साइकिल सवार युवक का पीछा करते देख उसे पकड़ लिया। उसके बाद मैंने युवक की थप्पड़ों और जूतों से जमकर पिटाई कर दी। घटना को देख मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगने लगा माफी
जब अंजलि युवक की पिटाई कर रही थी तो युवक अंजलि को बहन जी कहते हुए माफ़ी मांगने लगा। युवक कहने लगा की मैंने कुछ नहीं कहा, मेरे से गलती हो गई। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने भी साइकिल सवार युवक के दो थप्पड़ लगा दिए। अंजलि ने बताया कि पिटाई करने के बाद युवक वहां से चला गया। युवक कौन था कहां का रहने वाला था यह पता नहीं है। पुलिस में भी कोई शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि अंजलि ने एक मैसेज दिया है कि प्रत्येक व्यक्ति के घर में मां और बहन है किसी भी बहन बेटी पर फब्तियां नहीं कसनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed