{"_id":"669b4e64d6684f713b06bb98","slug":"bharatpur-11-thousand-kv-power-line-broke-due-to-sparking-22-sheep-including-a-sheep-herder-died-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: स्पार्किंग से मौत बनकर टूटा 11 हजार केवी बिजली का तार, भेड़ पालक सहित 22 भेड़ों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: स्पार्किंग से मौत बनकर टूटा 11 हजार केवी बिजली का तार, भेड़ पालक सहित 22 भेड़ों की मौत
Sat, 20 Jul 2024 11:13 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:13 AM IST
सार
राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना एरिया में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 11 हजार केवी बिजली का तार टूटने से भेड़ पालक युवक सहित 22 भेड़ों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले में बयाना के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के गांव मन्नापुरा में शुक्रवार रात 11:30 बजे 11 हजार केवी बिजली का तार टूटने से भेड़ों के बाड़े में करंट दौड़ गया। हादसे में बाड़े की छत पर सो रहे पशुपालक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, बाड़े में बंधी 20 भेड़ें भी करंट से झुलस कर मर गईं।
विज्ञापन
घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर गढ़ी बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शनिवार सुबह पुलिस ने बयाना सीएचसी में मृतक पशुपालक युवक रामेश्वर गुर्जर का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। सूचना पर डिप्टी एसपी अमर सिंह मीना भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
गढ़ी बाजना थाना के एएसआई राजाराम गुर्जर ने बताया कि गांव मन्नापुरा में शुक्रवार रात स्थानीय पशुपालक रामेश्वर गुर्जर (25) पुत्र प्रताप सिंह अपने खेत में बने भेड़ों के बाड़े की छत पर खाट पर सो रहा था। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे बाड़े के बगल में से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूट गया। करंट की चपेट में आकर पशुपालक युवक रामेश्वर गुर्जर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही बाड़े में बंधी 20 भेड़ें भी करंट की चपेट में आकर मर गईं। मृतक युवक का बयाना सीएचसी में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले में परिजनों की ओर से रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन