फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Ambulance stuck in mud spread due to rain, patient dies

Bharatpur News: बारिश से फैले कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, मरीज ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in mud spread due to rain, patient dies
दलदल में फसी एंबुलेंस
भरतपुर। गांव नगला मान में सोमवार को एक मरीज को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस बारिश के कारण फैले कीचड़ में फंस गई। चालक ने काफी मशक्कत की, बावजूद इसके एंबुलेंस निकल नहीं पाई और मरीज की एंबुलेंस में ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने भरतपुर-मथुरा सड़क मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


नगला माना गांव निवासी वीके फौजदार ने बताया कि सोमवार को पूरन सिंह (58) पुत्र भूरी सिंह को सांस की तकलीफ हुई। परिजन उन्हें एंबुलेंस में लेकर अस्पताल जा रहे थे। गांव के कच्चे रास्ते पर बरसात की वजह से कीचड़ हो गया था, जिसमें एंबुलेंस फंस गई। परिजन और एंबुलेंस चालक ने बहुत प्रयास किया लेकिन नहीं निकल पाई। मरीज ने समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बाद में किसी तरह ट्रैक्टर से बांधकर एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। इससे गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने भरतपुर-मथुरा सड़क मार्ग को जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। वीके फौजदार ने बताया कि भरतपुर मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित गांव नगला माना की सड़क अब तक नहीं बन पाई है, जबकि यह गांव आजादी से पहले बसा था। गांव की पक्की सड़क होती तो एंबुलेंस नहीं फंसती और मरीज की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed