फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   A massive fire broke out due to cylinder explosion in Eeco van in deeg bharatpur

Bharatpur: ईको वैन में लगा सिलेंडर फटा, आग बुझाने गया युवक झुलसा

Tue, 07 Nov 2023 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 07 Nov 2023 05:21 PM IST
सार

Bharatpur: डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कस्बे के बीज गोदाम के पास एक गैस की ईको वैन खड़ी थी। अचानक उसमें लगा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने पर जोरदार धमाका हुआ। 

विज्ञापन
A massive fire broke out due to cylinder explosion in Eeco van in deeg bharatpur
ईको वैन में लगा सिलेंडर फटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी कस्बे में अचानक एक ईको वैन में लगा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से जोरदार धमाके की आवाज आई। जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। लोग समझ नहीं पाए की यह धमाका कैसे हुआ है। बाद में जब लोगों ने ईको वैन में लगी आग को देखा तो उन्हें समझ आया। कुछ ही देर में ईको वैन को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


आग की चपेट में आया युवक
बताया जा रहा है कि वहां पर मौजूद रहीस के भाई उमर ने वैन में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह भी आग की लपटों की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वैन पूरी तरफ से जलकर ख़ाक हो गई। इस हादसे के बाद पहाड़ी फिरोजपुर रोड़ जाम हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बाद में आग शांत होने के बाद जाम खुल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed