{"_id":"64a6f09a0cb964d7b3043385","slug":"bharatpur-news-65-year-old-woman-died-due-to-lightning-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: आकाशीय बिजली गिरने से 65 साल के महिला की मौत, पशुओं के लिए चारा लेने गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: आकाशीय बिजली गिरने से 65 साल के महिला की मौत, पशुओं के लिए चारा लेने गई थी
Thu, 06 Jul 2023 10:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:19 PM IST
सार
Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक 65 साल की महिला ओमवती की मौत हो गई। महिला खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण भी खेत में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर शहर के चिकसाना थाना इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला खेत में काम करने के लिए गई थी। इस दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। बिजली गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला मृत हालत में पड़ी मिली थी।
विज्ञापन
ग्रामीण बेसुध महिला को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के परिजनों में चीख पुकार मच गई। पीहर पक्ष के लोगों को भी सूचित कर बुला लिया गया। भरतपुर जिले में शाम के समय अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा चलने लगी, जिसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं, चिकसाना थाना इलाके में जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
बता दें कि घटना खेमरा कला गांव की है। ओमवती उम्र 65 साल खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान तेज आवाज के साथ खेतों में बिजली गिर गई और ओमवती आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे ओमवती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो वहां ओमवती खेतों में पड़ी हुई थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चिकसाना थाना से एएसआई राजकुमार आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां पर पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।