{"_id":"6ac775a0b0e70df75b0ddddd","slug":"bharatpur-nadbai-hospital-bribe-case-doctor-broker-arrested-35-thousand-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर: 35 हजार रुपये रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार, डॉक्टर भी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतपुर: 35 हजार रुपये रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार, डॉक्टर भी हिरासत में
Thu, 08 Oct 2026 04:22 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:22 PM IST
सार
भरतपुर के नदबई राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल रिपोर्ट में हैवी एमएलसी बनाने के नाम पर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने कथित दलाल को गिरफ्तार किया है। रिश्वत मांगने के आरोपी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नदबई के राजकीय चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकांत शर्मा और उनके कथित दलाल त्रिलोकचंद्र शर्मा उर्फ चीनू के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई की है। एसीबी की धौलपुर चौकी टीम ने दलाल को 35 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने रिश्वत मांगने के आरोपी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया है।
मेडिकल रिपोर्ट के लिए मांगी रिश्वत
पीड़ित परिवादी ने नदबाई थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। परिवादी को अपने परिजनों की चोटों का मेडिकल मुआयना नदबई के राजकीय चिकित्सालय में कराना था। आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट में हैवी एमएलसी बनाने के बदले वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकांत शर्मा अपने दलाल त्रिलोकचंद्र शर्मा के माध्यम से 35 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत पर एसीबी की धौलपुर चौकी ने गोपनीय सत्यापन कराया। सत्यापन में 35 हजार रुपये मांगने की पुष्टि होने पर जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
दलाल की जेब से बरामद हुई रकम
एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के मार्गदर्शन और धौलपुर चौकी के पुलिस उप अधीक्षक प्रेमचंद्र मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम ने दलाल को रिश्वत लेते पकड़ा और उसकी पैंट की जेब से 35 हजार रुपये की रकम बरामद की।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में मामला दर्ज
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव तथा पुलिस महानिरीक्षक एस. परमिला के निर्देशन में टीम दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि वे टोल फ्री नंबर 1064 तथा वॉट्सऐप नंबर 9413502834 पर संपर्क करके रिश्वतखोरी की शिकायत दर्ज कराएं।