फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur ABVP student union president attacked with sticks

Rajasthan: ABVP के छात्रसंघ अध्यक्ष पर लाठी-डंडों से हमला, सोने की चेन-रुपए भी लूटे

Sun, 18 Dec 2022 07:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 18 Dec 2022 07:51 AM IST
सार

कामां महाविद्यालय के एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष कॉलेज जा रहा था, तभी बदमाशों ने रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने छात्रसंघ अध्यक्ष को लाठी-डंडों से पीटा।

विज्ञापन
Bharatpur ABVP student union president attacked with sticks
छात्रसंघ अध्यक्ष पर हमला - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर के कामां महाविद्यालय के एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष पर बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद घायल हो गया। मारपीट के बाद बदमाश उससे सोने की चेन और 1750 रुपये भी लूट लिए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विनोद ने कामां थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार दोपहर विनोद कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान गर्ल्स स्कूल के सामने 15 बदमाशों ने उससे पर हमला बोल दिया। बदमाश उससे दो हजार रुपये मांगने लगे। जब विनोद ने पैसे देने से मना किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। जैसे तैसे विनोद वहां से जान बचाकर भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। वारदात के बाद बदमाश भाग गए।

विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष ने अंसार, अल्ताफ, साहिल, आसिफ, आयूब, वारिस सहित कई युवक पर केस दर्ज करवाया है। ये सभी बदमाश कामां कस्बे के रामजी गेट के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed