{"_id":"6390ba49cbf91f490552605d","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-attacked-bjp-and-rss-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- BJP और RSS ने विधानसभाएं, लोक सभा, राज्य सभा व जुडिशियरी को दबा दिया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- BJP और RSS ने विधानसभाएं, लोक सभा, राज्य सभा व जुडिशियरी को दबा दिया है
Wed, 07 Dec 2022 09:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:38 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के कोटा जिले है। जहां बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले है। बुधवार को यात्रा के विश्राम के बाद राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है। जहां अलग-अलग संस्थाएं लोकतंत्र की रक्षा करती हैं। इसमें हमारी विधानसभाएं हैं, लोक सभा, राज्य सभा और जुडिशियरी शामिल। मीडिया को चौथा स्तम्भ माना जाता है। इन सबका काम लोकतंत्र की रक्षा करने का होता है, लेकिन आज भाजपा और आरएसएस ने इन सबको दबा दिया है। यहां सभी जगह इन्होंने अपने लोगों को बैठा दिया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि पार्लियामेंट में हम भाषण करना चाहें, चाहे वो नोटबंदी के बारे में हो, चाहे वो जीएसटी के बारे में हो, किसानों के लिए काले कानून के बारे में हो, हमारा माइक ऑफ कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं देते हैं। पार्लियामेंट में हम चिल्लाते रहते हैं, लेकिन वीडियो कैमरा हमारी ओर आता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष राजस्थान के हैं, लोकसभा टीवी को उनका चेहरा बहुत अच्छा लगता है। 24 घंटे उनका चेहरा दिखाते रहते हैं और जो हम कहते हैं, वो कोई सुन नहीं पाता है। इसलिए हमने सोचा कि हमारे पास एक ही रास्ता है, इन सड़कों पर चलकर आपसे बात करने का और हिंदुस्तान की सच्चाई बताने का। इसलिए यह यात्रा एक लक्ष्य के साथ निकाली जा रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि अभी-अभी गहलोत जी ने एक बात बोली और मैं उनसे सहमत हूं, लेकिन मैं उसमें एक चीज जोड़ना चाहता हूं। गहलोत जी ने कहा कि जो हमारे मीडिया हैं, वो अपना काम नहीं कर रहे हैं। चौथे स्तम्भ की जो जिम्मेदारी होती है उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि वे सही बोल रहे हैं, लेकिन यहां मीडिया के जो मित्र आए हैं उनसे मैं कहना चाहता हूं कि ये इनकी गलती नहीं हैं। ये अपना काम करने की कोशिश करते हैं। रिपोर्टिंग करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इनके जो मालिक हैं उन्होंने इनके पीछे एक लगाम सी बांध रखी है। इसलिए ये अपना काम पूरा नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में कोटा जिले में है। बुधवार को यात्रा कोटा के दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से शुरू हुई, जिसके बाद मांदल्या रोड मंडाना होते हुए लाडपुरा के रास्ते जगपुरा कोटा के मदनमोहन मालवीय फार्म हाउस पहुंची। जहां यात्रा का रात्रि विश्राम दिया गया है। कल गुरुवार को चौथे दिन आठ दिसंबर को यात्रा का विश्राम दिवस घोषित किया गया था, लेकिन अब इस निर्णय को बदल दिया गया है। कल यात्रा आधे दिन की ही होगी। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली जा सकते हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।