Bharat Jodo Yatra: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने की धर्म गुरु से चर्चा
भारत जोड़ो यात्रा रविवार सुबह करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई। यात्रा में राहुल के साथ अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कई नेता चल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 14वां दिन है। राहुल की यात्रा दौसा के काला खो से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई। इस दौरान राहुल हिंदू धर्म गुरु से चर्चा करते नजर आए।
राहुल गांधी के दिल्ली दौरे के कारण यात्रा के सुबह के समय में बदलाव किया गया। आज भारत जोड़ो यात्रा करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई। राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अधीर रंजन चौधरी सहित कई मंत्री भी चल रहे हैं।
राहुल गांधी की यात्रा का रविवार का पहला चरण 11:30 बजे पूरा होगा। उसके बाद यात्रा सिकंदरा थाने के पास लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे सिकंदरा टोलगेट से यात्रा शुरू होगी। शाम 6:30 बजे बांदीकुई के मुकुरपुरा चौराहे पर यात्रा का आखिरी पड़ाव है। बांदीकुई के बाढ़ नागवास में यात्रा का रात्रि विराम रखा गया है।
गहलोत सरकार के बड़े कामों का एग्जीबिशन
यात्रा की खास बात है कि गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम गहलोत अपने कामों को राहुल के सामने प्रदर्शित करेंगे। दौसा के सिकंदरा में सरकार के बड़े कामों और फैसलों पर एग्जीबिशन लगाई गई है। राहुल गांधी इस एग्जीबिशन को देखने जाएंगे। इस एग्जीबिशन के जरिए सीएम अशोक गहलोत को अपनी सरकार के काम देश भर के नेताओं के सामने रखने का मौका मिला है। ऐसे में गहलोत को इसका सियासी फायदा मिल सकता है।
मालखेड़ा में राहुल की बड़ी सभा
भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में अब अंतिम पड़ाव पर है। सोमवार को यात्र अलवर जाएगी। यहीं से यात्रा 21 को हरियाणा में प्रवेश करेगी। अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली बड़ी सभा रखी गई है।