फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharat Jodo Yatra come to Rajasthan on 4 December Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: आज से राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा, जानें किस रास्ते से गुजरेगी, कहां सभा और विश्राम?

Sun, 04 Dec 2022 05:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Dec 2022 05:24 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा के साथ आज रविवार को राहुल गांधी राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे पहले यात्रा मध्यप्रदेश की सीमा से सटे प्रदेश के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव में प्रवेश करेगी। जहां एक खेत में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra come to Rajasthan on 4 December Rahul Gandhi
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा का आज रविवार को मध्यप्रदेश में आखिरी दिन है। कुछ घंटे बाद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे पहले यात्रा मध्य प्रदेश की सीमा से सटे राजस्थान के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव में प्रवेश करेगी। यहां पर संजय डांगी के खेत में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। झालावाड़ में यात्रा 4 से 6 दिसंबर तक रहेगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और कांग्रेस कई नेता मध्य प्रदेश की सीमा पर पहुंच गए हैं। राजस्थान सीमा में प्रवेश करते ही सभी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। तय रूट के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले से होते हुए राजस्थान से बाहर चली जाएगी। 

विज्ञापन

सात जिलों की आठ विधानसभा सीटों से गुजरेगी यात्रा 
भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के सात जिलों की 18 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इसमें झालावाड़ की झालरापाटन, कोटा की रामगंज मंडी, लाडपुरा, कोटा उत्तर और दक्षिण विधानसभा सीट शामिल हैं। इसके बाद यह यात्रा बूंदी जिले की केशवरायपाटन विधानसभा सीट से होते हुए टोंक जिले में प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा देवली और उनियारा विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी।

इसी तरह भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर विधानसभा इलाके से बामनवास और लालसोट पहुंचेगी और दौसा में प्रवेश करेगी। जिले की दौसा, लालसोट, सिकराय और बांदीकूई विधानसभा क्षेत्र से होते हुए अलवर पहुंचेगी। जिले की अलवर ग्रामीण, अलवर रामगढ़, राजगढ़ और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा होते हुए राज्य से बाहर निकल जाएगी, यानी हरियाणा राज्य में प्रवेश करेगी। 

Bharat Jodo Yatra come to Rajasthan on 4 December Rahul Gandhi
यात्रा के रूट पर लगे हैं इस तरह के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

जानें कब कहां रहेगी यात्रा, कहां होंगी सभाएं?  

  • मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित झालावाड़ जिले के चऊंली गांव से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। यहां पर संजय डांगी के खेत में यात्रा रात्रि विश्राम होगा। झालावाड़ में यात्रा 4 से 6 दिसंबर तक रहेगी। इस दौरान काली तलाई, सूरजपोल नाका (नुक्कड़ सभा) खेल संकुल रात्रि विश्राम होगा। हिरिया खेड़ी में नुक्कड़ सभा होगी। मोरू कलां खेल मैदान में रात्रि विश्राम। 
  • कोटा-बूंदी : भारत जोड़ो यात्रा कोटा बूंदी जिले में 7 से 10 दिसंबर तक रहेगी। केवल नगर, नोरदन, बालापुरा चौराहा, भगत सिंह चौराह में नुक्कड़ सभा और जगपुरा, केशोरायपाटन गुड़ली, बाजडली रेलवे अंडरपास चव बोरिप में रात्रि विश्राम किया जाएगा। 
  • सवाई माधोपुर : 11 और 12 दिसंबर को यात्रा सवाई माधोपुर जिले से टोंक जिले को छूते हुए गुजरेगी। दुब्बी, बगड़ी लालसोट में नुक्कड़ सभा व दहलोद और बीलोना में रात्रि विश्राम होगा। 
  • दौसा : 13 से 16 दिसंबर के बीच दौसा के नयावास स्टैंड पर राहुल गांधी की एक सभा होगी। मीणा हाईकोर्ट, भंडारेज कला, कोलोना कोर्ट पर रात्रि विश्राम होगा। गिरराज धरण, सिकंदरा और मुकुदपुरा में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। 
  • अलवर : 17 और 18 दिसंबर को यात्रा अलवर में रहेगी। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का यह आखिरी पड़ाव होगा। मालाखेड़ा में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। राधा स्वामी ग्राम महुआ और रामगढ़ के विजवा में रात्रि विश्राम होगा जिसके बाद यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर क्या तैयारी? 

  • भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने खास तैयारी की है। प्रदेश के सभी जिलों में यात्रा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जहां बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की होगी। 
  • भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान से 500 स्टेट यात्रियों का चयन भी कर लिया गया है, जो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगे। इसके अलावा यात्रा के साथ हर जिले से डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, मजदूर और अन्य सभी समाज के लोगों को भी शामिल होंगे। 
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। 19 या 20 दिसंबर को राहलु गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ हरियाणा में प्रवेश कर जाएंगे। 

Bharat Jodo Yatra come to Rajasthan on 4 December Rahul Gandhi
राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

भारत जोड़ो यात्रा का रूट गुर्जर-मीणा बाहुल्य
राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा प्रदेश के सात जिलों की 18 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इनमें से ज्यादातर सीटें गुर्जर-मीणा बाहुल्य हैं। एक-दों सीटों को छोड़कर ज्यादातर पर गुर्जर या फिर मीणा समाज प्रभावी है। वहीं, कुछ सीटें पर दोनों समाजों का दबदबा है। इससे इस पूरे क्षेत्र में सचिन पायलट का दबदबा अधिक है। वर्तमान में इन 18 सीटों में से 12 कांग्रेस और छह पर भाजपा का कब्जा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed