फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharat Jodo Bike Rally begins from Barmer Jaisalmer International Border

Rajasthan: बाड़मेर-जैसलमेर अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से भारत जोड़ो बाइक रैली की शुरुआत, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

Fri, 02 Dec 2022 11:24 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 02 Dec 2022 11:24 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा बाइक रैली का गांवों में जगह-जगह स्वागत किया गया। बाड़मेर के रण बाखासर से शुरू हुई यह यात्रा जैसलमेर के सम तक जाएगी। कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने लोगों से यात्रा से जुड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Bike Rally begins from Barmer Jaisalmer International Border
भारत जोड़ो बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। सरहदी बाड़मेर-जैसलमेर अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से 400 किमी भारत जोड़ो बाइक रैली की गुरुवार को शुरुआत हुई। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रभारी और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी पूरी यात्रा में बाइक पर सवार होकर आमजन को भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने का संदेश दिया।

विज्ञापन


बाइक रैली के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रभारी व पूर्व मंत्री हरीश चौधरी और यात्रा में सफर कर रहे लोगों का जगह-जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हरीश चौधरी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का संदेश यह है कि भारत को बांटा नहीं जा सकता। ना ही यहां नफरत नहीं फैलाई जा सकती। यह यात्रा श्रीनगर में समाप्त होगी और हम यह संदेश देंगे कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती। यात्रा का यही उद्देश्य है।

विज्ञापन


इस दौरान बीच रास्ते में आमजन को संबोधित करते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा कर रहे हैं, उसी संदेश को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से यह संदेश पूरे देश तक ले जाना चाहते हैं। जिसको लेकर 400 किमी की यह पदयात्रा के दौरान बॉर्डर के लोगों ने एक किलोमीटर लंबा तिरंगा फहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार की ओर से धर्म और वर्गों में दूरियां बनाई, जिसे मिटाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बाड़मेर के रण बाखासर से शुरू हुई यह यात्रा जैसलमेर के सम तक जाएगी। इसी कड़ी में गुरुवार को यह यात्रा बाखासर के रण से शुरू होकर यह बाइक रैली साता, सिहानिया, सेड़वा, धनाऊ, इटादा, देदूसर, बीजराड़, सेहलाऊ, अभे का पार, गागरिया, गडरारोड शहीद स्मारक, पनेला, जयसिंधर स्टेशन होकर गुजरी।


इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, राजस्थान गोसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन, शिव विधायक अमीन खान, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान, पूर्व मंत्री गफूर अहमद, धनाऊ प्रधान शम्मा बानो, दीनबंधु शर्मा राष्ट्रीय सचिव, संजीता सियाग, मोहम्मद शहीद, प्रदेश प्रभारी राजस्थान युवा कांग्रेस यूथ कांग्रेस, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, बाड़मेर  प्रदेश सचिव चेतन मेघवाल, राहुफ राजा समेत जिले के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित सरपंच गण के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में युवाओं की भीड़ उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed