{"_id":"67a98678925b3aa2ac08f969","slug":"behror-divisional-commissioner-arrived-to-inspect-chc-narhera-gave-instructions-to-improve-health-services-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Behror: सीएचसी नारहेड़ा का निरीक्षण करने पहुंचीं संभागीय आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Behror: सीएचसी नारहेड़ा का निरीक्षण करने पहुंचीं संभागीय आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
Mon, 10 Feb 2025 10:24 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरोड़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:24 AM IST
सार
आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संभागीय आयुक्त पूनम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बात कर दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारहेड़ा में संभागीय आयुक्त पूनम ने शुक्रवार को निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपायों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
संभागीय आयुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब, जनाना वार्ड, ओपीडी, निःशुल्क दवा वितरण केंद्र, सामान्य वार्ड और निःशुल्क जांच योजना की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को सरकार की चिकित्सा योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने चिकित्सा इकाई में साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ-साथ डॉक्टरों और अन्य चिकित्साकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी उन्होंने ली। साथ ही मरीजों से डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था और अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार से जुड़ी जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने भी अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाए और अस्पताल में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
दवा भंडार का जायजा लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।