{"_id":"67a8e9f2deb1d7d45005cb91","slug":"behror-3-more-accused-in-custody-for-assault-on-man-dropping-daughter-at-in-laws-total-arrests-reach-6-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Behror: बेटी को ससुराल छोड़ने गए व्यक्ति से मारपीट के मामले में 3 और आरोपी हिरासत में, अब तक कुल 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Behror: बेटी को ससुराल छोड़ने गए व्यक्ति से मारपीट के मामले में 3 और आरोपी हिरासत में, अब तक कुल 6 गिरफ्तार
Sun, 09 Feb 2025 11:16 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरोड़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:16 PM IST
सार
अपनी बेटी को ससुराल छोड़ने गए व्यक्ति को पेड़ से बांधकर मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बीती 3 फरवरी को हुए इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों बहरोड़ के ग्राम गोपालपुरा में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि ग्राम गोपालपुरा में एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर 3 फरवरी को ग्राम देवता निवासी रोहिताश पुत्र हनुमान कंजर ने मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बेटी संगीता को उसके ससुराल छोड़ने गया था, तभी ससुराल के पड़ोसी गजराज सिंह व अन्य लोगों ने उसे पुरानी रंजिश के चलते पकड़कर पेड़ से बांधकर मारपीट की।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ राजेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और 4 फरवरी को मामले में शामिल मिश्री देवी (58), रेखा (40) व निर्जला (20) को गिरफ्तार किया गया। वहीं शनिवार को गजराज (41), रवि (33) और बीना (30) को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन