फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News: Influencer Lands in Jail, Reel on Transformer to Gain Likes Backfires

Barmer News: लाइक्स बढ़ाने के चक्कर में हवालात पहुंचा इंन्फ्लूएंसर, ट्रांसफार्मर पर चढ़कर रील बनाना भारी पड़ा

Sat, 23 Aug 2025 07:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 07:50 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र के शोभाला दर्शन गांव में एक युवक ने ऐसा काम कर डाला जिससे पूरे इलाके में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। वीडियो सामने आने के बाद युवक को हवालात की हवा खानी पड़ी।

विज्ञापन
Barmer News: Influencer Lands in Jail, Reel on Transformer to Gain Likes Backfires
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर रीलों के बढ़ते क्रेज के बीच लोग अक्सर लाइक्स और फॉलोअर्स की चाह में खतरनाक कदम उठाने से भी नहीं चूकते। इसी लापरवाही का ताजा मामला बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए बिजली विभाग को झूठी सूचना देकर पूरे इलाके की सप्लाई ठप करवा दी और ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर वीडियो शूट कर डाला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंन्फ्लूएंसर ने विभाग को स्पार्किंग की झूठी सूचना दी, जिस पर इलाके की लाइट बंद कर दी गई। इसके बाद इन्फ्लुएंसर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा और साथियों के साथ मिलकर वीडियो शूट किया, जिसे 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर रील के रूप में पोस्ट किया गया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद डिस्कॉम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सेड़वा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र के शोभाला दर्शन गांव निवासी लूणाराम उर्फ यश उर्फ बाबू तस्कर सहित चार लोगों को बीएनएस की 189 धारा में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: अमेरिकन को ठगने गुजरातियों ने खोला कॉल सेंटर, इस तरह 'गोरों' को लगा रहे थे लाखों की चपत, 5 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सेड़वा के असिस्टेंट इंजीनियर अनिल विश्नोई के अनुसार वीडियो सबसे पहले 17 अगस्त को गुड़ामालानी खंड के एक वॉट्सएप ग्रुप से उनके पास पहुंचा। विभाग ने इसे इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करवाई और पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से विभाग की छवि को नुकसान पहुंचता है। सेड़वा के एएसआई पृथ्वी सिंह के मुताबिक उक्त मामले में लूणाराम पुत्र सखराम निवासी शोभाला दर्शन समेत चार जनों को बीएनएस की धारा 189 में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बढ़ते रीलों के क्रेज में लोग स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि अपनी जान तक को खतरे में डालने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed