Rajasthan News: नेपाल में फंसे बाड़मेर के व्यापारी, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ी चिंता; भारत सरकार से मांगी मदद
Barmer News: नेपाल में हिंसक घटना के बाद से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसके चलते राजस्थान के यात्री वहां फंस गए हैं। इनमें बाड़मेर के व्यापारी पंकज तिजारा भी शामिल हैं। फ्लाइट रद्द होने के बाद उन्होंने भारत सरकार से मदद मांगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में हिंसक घटनाओं के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसके चलते कई यात्री वहां फंस गए हैं। इनमें राजस्थान के बाड़मेर जिले के व्यापारी पंकज तिजारा भी शामिल हैं, जो इस समय काठमांडू के एक होटल में रुके हुए हैं। फ्लाइट रद्द होने से वे भारत नहीं लौट पा रहे हैं और अब उन्होंने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटते समय फंसे
जानकारी के मुताबिक, बाड़मेर निवासी पंकज तिजारा 22 अगस्त को 50 लोगों के दल के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले थे। दल में वे अकेले बाड़मेर के यात्री थे। 24 अगस्त को उन्होंने कैलाश मानसरोवर के दर्शन किए। इसके बाद चीन के तिब्बत होते हुए 8 सितंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे।
फ्लाइट रद्द होते ही बढ़ी मुश्किलें
पंकज तिजारा ने बताया कि काठमांडू पहुंचते ही उन्हें नेपाल में हो रही हिंसा की जानकारी मिली। हालात बिगड़ते देख उन्होंने भारत लौटने का निर्णय लिया और एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका इमीग्रेशन भी हो गया, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द कर दी गई। इसके बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने को कहा गया। बाहर दंगाइयों की मौजूदगी ने स्थिति को और भयावह बना दिया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘कहीं देश में न हो जाएं नेपाल जैसे हालात’- डोटासरा ने कहा, पायलट को CM बनाने पर क्या बोले?
होटल में ले रहे शरण, हालात पर नजर
पंकज ने बताया कि वे किसी तरह काठमांडू की एक होटल में पहुंचे और वहीं ठहरे हुए हैं। परिवार और दोस्तों से फोन पर संपर्क बना हुआ है, हालांकि नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिस इलाके में वे रुके हैं वहां रात 2 बजे के बाद से कोई उपद्रव नहीं हुआ। आर्मी की गाड़ियां लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं और माहौल धीरे-धीरे सामान्य होता दिख रहा है, लेकिन बाजार पूरी तरह बंद हैं।
भारत सरकार से मदद की अपील
फ्लाइट रद्द होने से पंकज तिजारा नेपाल में फंसे हुए हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मदद की जाए ताकि वे सकुशल अपने परिवार से मिल सकें।
यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: न कहने पर युवक ने महिला को मार दी गोली; खुद भी मरा मिला, पुलिस विकट उलझी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.