{"_id":"67b83fafb319dc6d4106f047","slug":"barmer-youth-accuses-sarpanch-representative-before-suicide-posts-video-on-social-media-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: आत्महत्या से पहले युवक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: आत्महत्या से पहले युवक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया
Fri, 21 Feb 2025 02:26 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:26 PM IST
सार
जिले के पनोरिया गांव में सरपंच प्रतिनिधि द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल
मीडिया पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले के बाखासर थाना क्षेत्र के पनोरिया गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक राणाराम पुत्र देदाराम जाट ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने सरपंच प्रतिनिधि सुरेश विश्नोई सहित दो अन्य व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में राणाराम ने आरोप लगाया कि सरपंच प्रतिनिधि आए दिन राजनीति का दबदबा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देता था। उसने यह भी बताया कि पूर्व में भी उस पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसका जिक्र उसने अपने वीडियो में किया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बाखासर थाना प्रभारी विशन सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू की। पूछताछ के दौरान मृतक के परिजनों ने भी सरपंच प्रतिनिधि सुरेश विश्नोई पर धमकाने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाखासर SHO विशन सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।