फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer police caught smugglers seized illegal liquor worth 70 lakhs three accused arrested

Rajasthan: बाड़मेर पुलिस ने पकड़े तस्कर, 70 लाख की अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 07:52 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 15 May 2023 07:52 AM IST
सार

बाड़मेर पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से पुलिस ने 70 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Barmer police caught smugglers seized illegal liquor worth 70 lakhs three accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 70 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पचपदरा पुलिस ने मेगा हाइवे पर नाकाबंदी कर 50 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने मेगा हाईवे पर गुजरात जा रहे एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें से 325 अवैध शराब के कार्टन बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों ट्रकों से कुल 1430 कार्टन अवैध शराब के जब्त की है।  

1105 कार्टन अवैध देशी शराब भी जब्त, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
पचपदरा पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेगा हाइवे से अवैध शराब से भरा 10 चक्के वाला ट्रक जा रहा है। इस पर पुलिस ने मेगा हाइवे पचपदरा पर नाकाबंदी की और ट्रक को रुकवा कर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक से राजस्थान निर्मित आरएमएल देशी शराब से भरे कार्टन मिले। इसके बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर भभुताराम पुत्र राणाराम निवासी जागुओं की ढाणी ऊपरला, चौहटन बाड़मेर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पराली घास के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब
गुडामालानी थानाधिकारी रमेश कुमार ढाका ने बताया कि गांधव पुल चैक पोस्ट पर पुलिस ने रुटीन तलाशी के दौरान एक ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली गई, तो उसमें पराली घास की गांठो के नीचे छुपा कर रखी 225 कार्टन मेकडोवल विस्की बोतल और 100 कार्टन मेकडोवल पव्वो के कार्टन छिपाए हुए मिले। इस पर पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ट्रक चालक लखविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी फाजिल्का पंजाब और राकेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी फतेहाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध शराब कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे। इसे लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed