फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer police arrested the heroine smuggler from Pakistan and sold it to India

Rajasthan: मजदूर के पास आया आईफोन, तो सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन, 15 करोड़ की कर चुका है ड्रग्स की तस्करी

Sun, 24 Jul 2022 01:13 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 01:13 PM IST
सार

भारत-पाक सीमा से हेरोइन तस्करी का एक बड़ा खुलासा हुआ है। बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह पाकिस्तान से लाकर भारत में ड्रग्स की तस्करी कर चुका है। 
 

विज्ञापन
Barmer police arrested the heroine smuggler from Pakistan and sold it to India
बाड़मेर पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन तस्कर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीएसएफ इंटेलिजेंस की सूचना पर बाड़मेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा से हेरोइन तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह अभी तक करीब 15 करोड़ की हेरोइन को ठिकाना लगा चुका था। वह आस-पास मजदूरी किया करता था। लेकिन पिछले कुछ समय में उसकी लाइफ स्टाइल में बहुत बदलाव आ गया। उसके पास आईफोन और अच्छे कपड़े आए तो ग्रामीणों को भी अजीब लगा। खुफिया तंत्र को भनक लगी तो तस्कर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई हैं।  
विज्ञापन


करीब 23 दिन में हेरोइन की 2 खेप पाकिस्तान से भारत आई और इसकी सप्लाई दिल्ली और पंजाब की गई। दोनों डील की सप्लाई के एवज में 5 और 10 लाख रुपये उसे मिले थे। पाकिस्तान से ड्ग्स तस्करों के तार जुड़े होने की वजह से पुलिस मामले की जांच गहनता के साथ कर रही है। डीआईजी बीएसएफ विनित कुमार व बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि 17 जुलाई को इनपुट के आधार पर सयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्वरूपसिह को हिरासत में लिया था। बाड़मेर में विभिन्न एजेंसियों ने उसे पूछताछ की। 21 व 22 जुलाई को उसे वैज्ञानिक तरीके से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान स्वरूपसिंह ने बताया कि उसने अपने साथी भुटा सिंह के साथ मिलकर ईद के तीन दिन बाद में पांचला स्थित पाकिस्तान सीमा से 5 किलो हेरोईन का पैकेट प्राप्त किया था। जिसे पंजाब की पार्टी को सप्लाई किया गया। इससे पहले 27 मई को पाकिस्तान से 10 किलो हेरोइन के पैकेट प्राप्त किया और उसे दिल्ली की पार्टी को सप्लाई किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

        
एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि स्वरूप सिंह और उसके एक साथी भुटा सिंह का पाकिस्तान से कनेक्शन मिलने के बाद हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। स्वरूप सिंह के बेटे का फोन बंद जा रहा है और वह घर से गायब है। स्वरूप सिंह और उसके साथी भुटा सिंह के खिलाफ शुक्रवार को बाड़मेर के गडरा रोड थाने में मामला दर्ज किया है। भुटा सिंह भी बिजावल गांव का रहने वाला है। अभी तक पुलिस जांच में सामने आया है कि स्वरूप सिंह पाकिस्तान में रहने वाले एक रिश्तेदार की मदद से ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। अब ड्रग्स खरीदने वालों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed