फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer: National Artists to Gather for Vani Utsav, Ruma Devi Foundation’s Mission to Keep Folk Music Alive

Barmer: वाणी उत्सव में देशभर के कलाकार होंगे शामिल, लोक संगीत परंपरा को सहेजने की रूमा देवी फाउंडेशन की पहल

Sat, 29 Mar 2025 08:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 08:23 AM IST
सार

बाड़मेर में वीणा गायन लोक संगीत परंपरा को संरक्षित करने के लिए ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान और रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा एक अनूठा 'वाणी उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। आज से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित देशभर से सैकड़ों लोक कलाकार शामिल होंगे।

विज्ञापन
Barmer: National Artists to Gather for Vani Utsav, Ruma Devi Foundation’s Mission to Keep Folk Music Alive
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थार की लोक संस्कृति में कला व कलाकारों ने सदियों से अपनी अनूठी छाप छोड़ी है, इसी कला को जीवित रखने के लिए रूमा देवी फाउंडेशन व ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान द्वारा शनिवार से बाड़मेर के द हवेली रिसॉर्ट में दो दिवसीय वाणी उत्सव व दानजी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार समारोह का आगाज होगा। 

विज्ञापन


वाणी और हरजस गायन जो कि गांव और ढाणियों तक सीमित है इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए रूमा देवी फाउंडेशन ने इस पहल के माध्यम से हुनरमंद बहनों को आगे लाने का प्रयास किया है। कबीर, मीरा, गोरख, दादू, डूंगरपुरी जैसे संतों की वाणियों का आगाज आज दिन में दो बजे से शुरू होगा, वहीं शाम को 7 बजे मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा। रविवार सुबह प्रभात सत्संग व दिन में पुरस्कार व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: महाराजा सूरजमल बृज विवि के कुलपति रमेश चंद्र को राज्यपाल ने किया निलंबित, लगे कई गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजस्थान समेत मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र से भी बड़ी तादाद में आवेदन आए हैं। मध्यप्रदेश के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय कलाकार पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया, कच्छ के प्रसिद्ध वाणी गायक मुरालाला, जैसलमेर के महेशाराम, इंदौर के राजमल मालवीय, जालौर के जोगभारती, सांचौर के सुरेश लोहार, थराद के जयराम दास जैसे कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाणी गायकों के साथ ही राजस्थान के विभिन्न गांवों से आने वाले वाणी गायक इस उत्सव में सम्मलित हो रहे हैं।

इस आयोजन में पुरानी राग-रागनियों, सुर-ताल और पारंपरिक भजनों की शृंखला का अद्भुत समागम होगा। उत्सव में इस बार कुल पांच मंच प्रस्तुतियों के लिए बने हैं, जिसमें पहले दिन शनिवार को तीन मंच पर कार्यक्रम होंगे, वहीं दूसरे दिन रविवार की सुबह व दिन में दो मंचों पर प्रस्तुतियां सुनने को मिलेंगी। साथ ही एक कला प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें थार की कला व संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed