{"_id":"f5b20c7e3da7d3eceba11bc4c7f3a362","slug":"barat-welcomed-come-from-pakistaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आई बारात का हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आई बारात का हुआ जोरदार स्वागत
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 20 Feb 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में कानोता के ठिकानेदार मानसिंह की बेटी पद्मिनी को ब्याहने पाकिस्तान से आई बारात का शुक्रवार को जयपुर में राजपूताना परम्पराओं के अनुसार जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन
पाकिस्तान के उमरकोट के राणा हमीर सिंह सोढा के बेटे करणी सिंह का विवाह पद्मिनी के साथ हो गया। परम्परागत ढंग से बारात जयपुर के नारायण निवास पहुंची।
इस विवाह में करीब सवा सौ बाराती पाकिस्तान से आए थे। राणा हमीर सिंह के पिता पाकिस्तान में राजनीतिक दखल रखते थे और भुट्टो परिवार से उनकी नजदीकी थी।
यही कारण रहा कि पाकिसतान की नेशनल एसेम्बली के कुछ सदस्य सत्तार बचानी, कमाल चंग, लाल माल्ही, धर्मगुरू पीर नूर मोहम्मदशाह जिलानी सहित कई गणमान्य लोग बारात में आए।
विज्ञापन
इनके अलावा उत्तर प्रदेश की बलराम पुर स्टेट, जयपुर राजघराना, जोधपुर राजघराना सहित कई पूर्व राजपरिवारों के सदस्य विवाह में सम्मिलित हुए।
गांव वालों ने जयपुर के आराध्य देव गोविंददेव जी प्रतिमाएं बारातियों को भेंट की।