फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News ›   Baran: Who Will BJP Bet on for Atru Municipality? Dilawar Family’s Candidacy Sparks Buzz Among Party Workers

Baran News: अटरू नगर पालिका के लिए BJP का दांव किस पर? दिलावर परिवार की दावेदारी से कार्यकर्ताओं में हलचल तेज

Tue, 25 Aug 2026 09:51 AM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: बारां ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 09:51 AM IST
सार

अटरू में अध्यक्ष पद SC के लिए आरक्षित होते ही भाजपा की टिकट रेस दिलचस्प हो गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के परिवार से भाई कृष्ण मुरारी और बेटे पवन दिलावर के नामों की चर्चा ने पार्टी के भीतर नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
Baran: Who Will BJP Bet on for Atru Municipality? Dilawar Family’s Candidacy Sparks Buzz Among Party Workers
दिलावर परिवार के दो प्रबल दावेदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटरू नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा में टिकट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनावी चर्चा के केंद्र में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के परिवार के संभावित दावेदार भी हैं। एक ओर उनके अनुज और वर्तमान सरपंच कृष्ण मुरारी दिलावर की वार्ड नंबर 5 से दावेदारी सामने आई है, वहीं मंत्री पुत्र पवन दिलावर के भी चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा ने पार्टी के भीतर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कृष्ण मुरारी दिलावर ने वार्ड नंबर 5 से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। उनके समर्थकों का कहना है कि वे लंबे समय से क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों और जनसरोकार के कार्यों से जुड़े रहे हैं। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता और संपर्क को उनकी दावेदारी की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। उनके समर्थकों का दावा है कि विधानसभा क्षेत्र से लेकर वार्ड स्तर तक उनकी पकड़ मजबूत है। इसी वजह से उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में भी शामिल माना जा रहा है।
विज्ञापन


पवन दिलावर के नाम की चर्चा से उठे सवाल
दूसरी ओर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पुत्र पवन दिलावर के भी अटरू नगर पालिका चुनाव में उतरने की चर्चा है। राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि यदि भाजपा नगर पालिका में बहुमत हासिल करती है तो क्या अध्यक्ष पद के लिए दिलावर परिवार से ही किसी नाम को आगे किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और टिकट वितरण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror: त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने को विभाग की विशेष कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

जमीनी कार्यकर्ताओं में हलचल तेज
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि नगर निकाय चुनावों में जमीनी संगठन की भूमिका सबसे अहम होती है। ऐसे में यदि किसी प्रभावशाली राजनीतिक परिवार को प्राथमिकता मिलती है तो वर्षों से संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं के अवसर सीमित होने की आशंका जताई जा रही है। पार्टी के भीतर अब यह सवाल भी उठ रहा है कि टिकट वितरण में राजनीतिक प्रभाव के बजाय संगठनात्मक सक्रियता, जनस्वीकार्यता और वार्ड स्तर की पकड़ को कितना महत्व दिया जाएगा।


भाजपा के सामने संतुलन साधने की चुनौती
अटरू में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती संभावित दावेदारों के बीच संतुलन बनाने की है। एक तरफ कृष्ण मुरारी दिलावर की स्थानीय सक्रियता और कार्यकर्ताओं से संपर्क को उनकी ताकत माना जा रहा है। दूसरी ओर पवन दिलावर की संभावित दावेदारी ने संगठन के भीतर टिकट चयन को लेकर बहस तेज कर दी है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार अटरू नगर पालिका चुनाव में टिकट का फैसला सिर्फ एक वार्ड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर स्थानीय संगठन, कार्यकर्ताओं के मनोबल और आने वाले समय की राजनीतिक दिशा पर भी पड़ सकता है।

फिलहाल भाजपा ने टिकट को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया है। संभावित उम्मीदवारों से दावेदारी और संगठनात्मक फीडबैक लेने का दौर जारी है। अब सबकी नजर पार्टी की सूची पर है, जिसके सामने आने के बाद साफ होगा कि अटरू में भाजपा किस चेहरे पर दांव लगाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed