Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News ›   Baran: Naresh Meena, evading the police, continues his election campaigning

बारां: पुलिस से बचकर चुनाव प्रचार में जुटे नरेश मीणा, हेलीकॉप्टर बुक करने के बाद भी नहीं पहुंच सके भावपुरा

Mon, 09 Nov 2026 06:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Nov 2026 06:25 AM IST
सार

नाहरगढ़ वनकर्मियों से मारपीट मामले में फरार 25 पैसे के इनामी नरेश मीणा मोबाइल फोन से सभाएं कर बसपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में बेटे अनिरुद्ध मीणा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है।

विज्ञापन
Baran: Naresh Meena, evading the police, continues his election campaigning
नरेश मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाहरगढ़ वनकर्मियों से मारपीट के मामले में पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे 25 पैसे के इनामी आरोपी नरेश मीणा पंचायती राज चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए पर्दे के पीछे से पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वे मोबाइल फोन के माध्यम से विभिन्न गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वे बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिह्न हाथी पर मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन

मोबाइल फोन के स्पीकर से जनता को किया संबोधित

विज्ञापन

नरेश मीणा ने छीपाबड़ौद क्षेत्र के भावपुरा में आयोजित सभा को मोबाइल फोन के जरिये संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि उनकी इच्छा हेलीकॉप्टर से भावपुरा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करने की थी और इसके लिए हेलीकॉप्टर बुक भी कराया था, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण वे लोगों के बीच नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है और 25 पैसे का इनाम रखा है। नरेश मीणा ने वन विभाग की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब बंजारा समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा था। उनका दुख देखकर वे स्वयं वन विभाग की चौकी पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई किसानों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए है और वे जल्द ही जनता के बीच आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजा और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

सभा में नरेश मीणा ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के मुआवजे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि झालावाड़ क्षेत्र के किसानों को अधिक मुआवजा मिला, जबकि छीपाबड़ौद क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निवासियों की आवाज उठाने वाला कोई नहीं था। नरेश मीणा ने मतदाताओं से 14 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में हाथी चुनाव चिह्न पर बटन दबाकर सभी समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

बेटे अनिरुद्ध ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान
नरेश मीणा की गैरमौजूदगी में उनके बेटे अनिरुद्ध मीणा ने चुनाव प्रचार की कमान पूरी तरह संभाल रखी है। वे गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं और रैलियां कर रहे हैं तथा बहुजन समाज पार्टी के समर्थन में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांग रहे हैं। अनिरुद्ध ने सभाओं में कहा कि क्षेत्र के विधायक केवल चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच नजर नहीं आते। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या स्थानीय विधायक किसानों की समस्याओं के लिए कभी आंदोलन में उनके साथ खड़े हुए? अनिरुद्ध ने कहा कि उनके पिता ने किसानों को खाद दिलाने के लिए 10 दिन तक अनशन किया था। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा और कांग्रेस के मुकाबले तीसरे मोर्चे को मजबूत करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed