फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran Rape accused arrested after 28 years

Baran: दुष्कर्म का आरोपी 28 साल बाद गिरफ्तार, नाम-पता बदलकर रह रहा था

Wed, 30 Mar 2022 03:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 03:53 PM IST
सार

बारां में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चार हजार का इनामी बदमाश है।

विज्ञापन
Baran Rape accused arrested after 28 years
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बारां में दुष्कर्म के मामले में 28 सालों से फरार चल रहे चार हजार के ईनाम बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। है। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था और अपना नाम पता बदल कर रह रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बशीर उर्फ रामस्वरूप पुत्र सरदार उर्फ कालू लाल निवासी बड़ोदिया थाना कैथून को देवली मांझी के चोमा कोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बारां एसपी कल्याण मल मीना ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विषेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार और वृताधिकारी वृत अन्ता तरूण कान्त सोमानी के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। 28 साल से अपना नाम-पता  बदल कर रह रहे फरार आरोपी बशीर उर्फ रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed