{"_id":"6408424521c0c84bfc054da7","slug":"baran-news-murder-accused-absconding-from-jail-arrested-from-karkata-forest-in-madhya-pradesh-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran News: जेल से फरार हत्या का आरोपी मध्यप्रदेश में करकटा के जंगल से गिरफ्तार, तबीयत हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran News: जेल से फरार हत्या का आरोपी मध्यप्रदेश में करकटा के जंगल से गिरफ्तार, तबीयत हुई खराब
Wed, 08 Mar 2023 01:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 Mar 2023 01:37 PM IST
सार
राजस्थान के बारां जिला जेल से पिछले दिनों फरार हुए बंदी को मंगलवार को मध्यप्रदेश के थाना करहाल इलाके में करकटा के जंगल से डिटेन कर लिया गया है। बीमार होने पर उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारां जिले में एक मार्च को जिला जेल से फरार हुए हत्या के मुलजिम जनवेद सहरिया पुत्र इंदर (35) निवासी बांसखेड़ा थाना केलवाड़ा को शाहाबाद थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के थाना करहाल इलाके में करकटा के जंगल से डिटेन कर लिया। बीमार होने पर उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया, एक मार्च को जिला कारागृह से हत्या का आरोपी जनवेद सहरिया फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में तत्समय संपूर्ण जिले में नाकाबंदी कराई गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन व सीओ हेमंत गौतम के सुपरविजन में शाहाबाद सर्किल से विशेष टीमें गठित की गई।
विज्ञापन
एसएचओ शाहाबाद किरदार अहमद को आरोपी जनवेद के बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि वह करकटा के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर गठित टीम द्वारा दबिश दी जाकर मुलजिम को डिटेन किया गया। अस्वस्थ होने पर सीएससी केलवाड़ा दिखाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल अडीसाल की विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन