{"_id":"6513e20456cc9cabe90547c9","slug":"baran-dsp-rajendra-meena-saved-life-of-young-man-by-giving-cpr-heart-attack-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दो मिनट में युवक की बची जान, हार्ट अटैक आने से सड़क पर गिरा, DSP ने सीपीआर दिया तो फिर धड़का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दो मिनट में युवक की बची जान, हार्ट अटैक आने से सड़क पर गिरा, DSP ने सीपीआर दिया तो फिर धड़का दिल
Wed, 27 Sep 2023 01:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:40 PM IST
सार
डीएसपी राजेंद्र मीणा ने बताया कि डोल यात्रा के दौरान धर्मादा चौराहे के पास एक युवक अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। मैं वहां से कुछ दूरी पर था, जैसे ही मुझे जानकारी लगी तो मैंने उसे तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया, करीब दो मिनट बाद वह होश में आकर फिर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
सीपीआर देने के बाद युवक को आया होश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में अक्सर पुलिस की नकारात्मक खबरें सामने आती हैं, लेकिन इस बार प्रदेश के बारां जिले से ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों को पुलिस प्रशंसा करने को मजबूर कर दिया है। एक युवक की जान बचाकर ये कारनामा किया है बारां डीएसपी राजेंद्र मीणा ने, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, मामला मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का है। जिले में एकादशी के अवसर पर हाड़ौती की प्रसिद्ध डोल यात्रा निकाली जा रही थी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। देव विमान, अखाड़े और झांकियों के साथ यात्रा आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान यात्रा में शामिल दो युवकों को हार्ट अटैक आ गया और वे सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
RPS officer Rajendra Kumar Meena saved the life of a young man who got heart attack by giving CPR in Baran district. Kudos to the presence of mind of the officer and his heroism. pic.twitter.com/0liEJ7RR1v
विज्ञापन विज्ञापन— Dinesh MN IPS (@DineshMNIPS1) September 27, 2023
वहां मौजूद डीएसपी राजेंद्र मीणा ने बिना देर किए एक युवक को सीपीआर देना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनट में युवक का दिल फिर धड़कने लगा और वह होश में आकर खड़ा हो गया। इस तरह डीएसपी मीणा ने तत्काल हरकत में आकर युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। बाद में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, हार्ट अटैक आने से दूसरे युवक की मौत हो गई।
पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने बताया कि डोल यात्रा के दौरान धर्मादा चौराहे के पास एक युवक अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। लोगों की भीड़ उसे घेर कर खड़ी थी, मैं वहां से कुछ दूरी पर था, जैसे ही मुझे जानकारी लगी तो मैंने उसे तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया, करीब दो मिनट बाद युवक होश में आकर खड़ा हो गया। उसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।
इधर, बारां का रहने वाला लकी सोनी (28) यात्रा के दौरान चौमुखा बाजार में करतब दिखा रहा था। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।