{"_id":"69db27dfe5abd077aa0bd3be","slug":"forest-fire-in-banswara-burned-for-5-hours-flames-took-a-monstrous-form-banswara-news-c-1-1-noi1402-4154188-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा में घंटों धधका जंगल: विद्युत गृह क्षेत्र तक विकराल लपटें पहुंचने से मचा हड़कंप, आखिर कैसे लगी आग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा में घंटों धधका जंगल: विद्युत गृह क्षेत्र तक विकराल लपटें पहुंचने से मचा हड़कंप, आखिर कैसे लगी आग?
Sun, 12 Apr 2026 05:02 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:02 PM IST
सार
Banswara Forest Fire: बांसवाड़ा-रतलाम मार्ग पर स्थित जंगल में शनिवार को भीषण आग लग गई। घंटों तक आग काबू में नहीं आने से हड़कंप सा मच गया। करीब 5 घंटे जंगल धधकता रहा। आग पर काबू पाने के काफी प्रयास किए गए, किंतु तेज हवा के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
बांसवाड़ा के जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में बांसवाड़ा-रतलाम मार्ग पर टोल नाके के समीप 5 नंबर विद्युत गृह स्थित जंगल में शनिवार को भीषण आग लग गई। घंटों तक आग काबू में नहीं आने से हड़कंप सा मच गया। करीब 5 घंटे से लगातार जंगल धधकता रहा। आग के विकराल रूप पर काबू पाने के काफी प्रयास किए गए, किंतु तेज हवा के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रतलाम मार्ग पर वन विभाग की बांसवाड़ा रैंज के आनंदसागर वन क्षेत्र में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आग लगी। हवा चलने से कुछ ही देर में आग फैलने लगी। वन क्षेत्र में सूखे पत्ते, टहनियां आदि के कारण आग बढ़ती गई। आसपास के क्षेत्र में निवासरत लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिस पर रैंज कार्यालय से अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पढ़ें- धार्मिक स्थल पर फेंका पेट्रोल बम: अलवर में प्रतिबंधित मांस मिलने से बढ़ा तनाव; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस सख्त
विज्ञापन
दमकल बुलाई, काफी किए जतन
मौके पर लगातार आग के फैलने के कारण नगर परिषद की दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। वनकर्मियों ने ट्रेंच बनाकर और गीली झाड़ियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किंतु काफी मशक्कत करने के बाद भी आग फैलती गई। दूसरी ओर, दमकल दल की टीमें भी पूरे प्रयास करती रही, किंतु आग वन क्षेत्र के भीतरी हिस्सों तक फैल जाने से उन्हें भी काफी परेशानी हुई। आग विद्युत गृह क्षेत्र में ऑयल सेंटर के करीब तक पहुंच गई। उस स्थान पर समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
दूर तक दिखे धुएं के गुबार
इधर, सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपाधीक्षक गोपीचंद मीणा, शहर कोतवाल बुधराम विश्नोई सहित कोतवाली थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने भी वनकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग के विकराल रूप ले लेने से लपटें और धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे। आग से वन्य जीवों पर भी खतरा मंडराने लगा। इस वन क्षेत्र में लेपर्ड भी हैं। शाम 6 बजे वन विभाग की ओर से बताया गया कि आग पर करीब-करीब काबू पा लिया है। आग लगने से काफी बड़े क्षेत्र में वनोपज को नुकसान हुआ है, जिसका आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन