जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या के बाद हुए बवाल से हालात तनावपूर्ण है। गांव में सन्नाटा पसरा है। आगजनी के आरोपी फरार हो गए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है, फिर भी ग्रामीण खौफ के साये में हैं।
2 of 7
हिंसा के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात युवक की हत्या के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। सोमवार को मौके पर पहुंचने के बाद पाया कि गांव में आगजनी के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। आगजनी के बाद अभियुक्त मौके से घर छोड़ फरार हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी खुद मौके पर मौजूद हैं और फिलहाल शांति बनी हुई है।
3 of 7
कुछ जले मकानों से अब भी उठ रही चिंगारी
- फोटो : अमर उजाला
गांव के जिस मोहल्ले आगजनी हुई है, वहां पहुंचते ही एक कतार में जले हुए घर नजर आए। किसी घर के बाहर राख पड़ी थी तो समीप के मकान की काली दीवारें और मकान के बाहरी हिस्सों में अधजली लकड़ियां आगजनी की भयावहता को स्वत: बयां करती दिखी। एक घर के भीतर तो पूरा सामान जला पड़ा था। अनाज की कोठी, खाट, बर्तन कुछ भी नहीं बचा। मोहल्ले में जो घर जलाए गए, वे सभी कवेलुपोश थे। हमलावरों ने सभी घरों के कवेलु तोड़ दिए। एक घर में तो कवेलुओं के नीचे आग लग रही थी, जिसे बाद में बुझाया गया।
4 of 7
कई गाड़ियां जलकर खाक
- फोटो : अमर उजाला
जले मकानों से उठ रहा धुआं
गांव में जलाए गए कुछ मकानों में दोपहर बाद तक धुआं निकलता दिखा। आग से कुछ मवेशी भी जल गए हैं, वहीं मकानों के पीछे बाड़े में बंधे मवेशियों को पुलिस ने खोला ताकि वे भूखे प्यासे नहीं रहे। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। गांव के लोग घटना को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान: बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, 10 से 12 घर जले; गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
5 of 7
आगजनी में खंडहर हुए घर
- फोटो : अमर उजाला
आग से जले एक मकान से कुछ दूर अपने घर के बाहर खड़े प्रौढ़ से जब घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उसने "मने कई नती केवु" ( मुझे कुछ नहीं कहना) कहते हुए दरवाजा ही बंद कर दिया। इस दौरान यह जरूर पता चला कि कुछ महिलाएं और बच्चे अपने परिचितों के यहां चले गए हैं। फिलहाल गांव में शांति है। पुलिस में मामले में तीन जनों को हिरासत में लिया है।