फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara Teacher burnt alive due to car caught fire

Rajasthan: बांसवाड़ा में कार में आग लगने से शिक्षक जिंदा जला, तीन महीने बाद स्कूल जा रहा था

Sat, 17 Dec 2022 12:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Dec 2022 12:49 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने कार में आग लगी देखी तो पुलिस को सूचना दी। आग बुझने के बाद पता चला कि कार में शिक्षक भी था। परिजनों का कहना है कि शिक्षक स्कूल जाने के लिए निकले थे, श्मशान घाट के रास्ते कैसे पहुंच गए।

विज्ञापन
Banswara Teacher burnt alive due to car caught fire
कार में जिंदा जला शिक्षक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बांसवाड़ा शहर में कागदी श्मशान घाट के पास एक शिक्षक की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कार को जलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया गया, शिक्षक की जलकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन


शहर कोतवाल रतन सिंह चौहान ने बताया कि बांसवाड़ा शहर में रतलाम की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग से सटा हुआ कागदी श्मशान घाट है। इसी श्मशान घाट के सामने  सुबह करीब 9:30 बजे अचानक से कार जलने की सूचना मिली। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और आग को बुझाया। तब पता चला के अंदर एक व्यक्ति भी है, उसकी पहचान मनोज के रूप में की गई। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि यह जानकारी नहीं हो सकी है कि वहां कैसे पहुंचे, घर से तो स्कूल जाने के लिए निकले थे। फिलहाल पुलिस ने बताया कि पेशे से शिक्षक मनोज राती तलाई में किराए के मकान में रहते थे। मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। यह हत्या है या हादसा मामले की जांच के बाद ही बता पाएंगे। मनोज छोटी सरवन क्षेत्र के राजकीय विद्यालय में शिक्षक थे। वे करीब 3 महीने बाद वह स्कूल जा रहे थे। अब यह आगजनी की घटना कैसे हुई किसी को भी जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed