फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bangladeshi Youth Arrested Near India-Pakistan Border Jaisalmer In Rajasthan

Rajasthan: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक, गूंगा-बहरा होने का किया नाटक, यह थी योजना

Fri, 19 Aug 2022 08:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 Aug 2022 08:22 PM IST
सार

आरोपी सरवर हुसैन के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल और एक नक्शा सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। सख्ती से पूछताछ करने के बाद आरोपी ने जवानों को पूरी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Bangladeshi Youth Arrested Near India-Pakistan Border Jaisalmer In Rajasthan
सरवर हुसैन पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

India-Pakistan Border: राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास घूम रहे एक बांग्लादेशी युवक को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बॉर्डर पार कर पाकिस्तान से सऊदी अरब जाना चाहता था, लेकिन बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी युवक इतना शातिर था कि जवानों के पकड़ने के बाद वह गूंगा और बहरा बनने का नाटक करने लगा, हालाकि कुछ देर बात ही उसके इस नाटक का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन


मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार पकड़ा गया आरोपी युवक सरवर हुसैन बांग्लादेश का रहने वाला है। कुछ दिन पहले वह वीजा लेकर दिल्ली आया था। जहां से वह अजमेर पहुंचा और ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर मत्था टेका। यहां से सरवर जोधपुर होते हुए पाकिस्तान की सीमा से सटे जैसलमेर जिले पहुंचा। आरोपी की योजना थी कि वह यहां से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान जाएगा और फिर वहां से सऊदी चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 
विज्ञापन


बीते दिन गुरुवार को  भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास घूम रहे सरवार को बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई तो आरोपी गूंगा-बहरा होने का नाटक करने लगा। जवानों ने उसके पास मिले सामान की तलाशी ली तो आरोपी सरवर के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल और एक नक्शा सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। सख्ती से पूछताछ करने के बाद आरोपी ने जवानों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस और बीएसएफ की टीम मामले की जांच कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed