{"_id":"6308e0825be9b62f8644a92c","slug":"bangladesh-prime-minister-sheikh-hasina-to-visit-ajmer-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सितंबर में अजमेर आएंगी, दूसरे हफ्ते में हो सकता है दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सितंबर में अजमेर आएंगी, दूसरे हफ्ते में हो सकता है दौरा
Fri, 26 Aug 2022 08:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Aug 2022 08:32 PM IST
सार
शेख हसीना सितंबर महीने के पहले हफ्ते में अजमेर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक उनके दौरे की तारीख सामने नहीं आई है। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले अजमेर आए उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान ने प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह पर चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
विज्ञापन
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का सितंबर महीने के पहले हफ्ते में राजस्थान आएंगी। वह यहां अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत करने आएंगीं। दौरे को लेकर उनका कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। पीएम के पद पर रहते हुए वह तीसरी बार यहां आ रहीं हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा से पहले बांग्लादेश हाई कमीशन के उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को अजमेर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शेख हसीना सितंबर महीने के पहले हफ्ते में अजमेर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक उनके दौरे की तारीख सामने नहीं आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के मुताबिक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 से 8 सितंबर तक भारत की यात्रा करेंगी।
विज्ञापन
इस बीच बांग्लादेश पीएम शेख हसीना के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले अजमेर आए उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान ने प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह पर पंहुचकर चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
विज्ञापन
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह कमेटी के दफ्तर में अजमेर कलेक्टर अंशदीप और एसपी चुनाराम जाट से पीएम शेख हसीना की यात्रा को लेकर चर्चा भी की। उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान और प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारी कल जयपुर में शेख हसीना की यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता कर सकते हैं।