फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra Physically assaulted for urinating in front of the house, tied with a rope on Independence Day

Balotra Crime News: घर के आगे पेशाब करने पर दिव्यांग से की मारपीट, आजादी के दिन रस्सी से बांधकर की ज्यादती

Wed, 16 Aug 2023 01:21 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 16 Aug 2023 01:21 PM IST
सार

बालोतरा के समदड़ी में एक दिव्यांग से मारपीट का मामला सामने आया है। 15 अगस्त के दिन मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने रस्सी से बांधकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि दिव्यांग किसी के घर के आगे पेशाब कर रहा था।

विज्ञापन
Balotra Physically assaulted for urinating in front of the house, tied with a rope on Independence Day
दिव्यांग के साथ लोगों ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोतरा जिले के समदड़ी कस्बे में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर युवक के साथ कुछ लोगों ने रस्सी से बांधकर बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि दिव्यांग घर के आगे पेशाब कर रहा था। जिसको लेकर कुछ लोगों ने उससे रस्सी से बांधकर मारपीट की। हालांकि घटना को लेकर अभी तक किसी ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है।

विज्ञापन


दरअसल घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पीड़ित युवक पर घर के आगे नग्न होकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इसलिए मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांग युवक घरों के आगे खड़ा होकर नग्न होकर घूम रहा था। लोगों ने आरोप लगाया कि वह महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें कर रहा था। जिसके चलते महिलाओं के परिजनों ने दिव्यांग के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद समदड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मौके पर जमा हुई भारी भीड़
दिव्यांग और मानसिक विकसित युवक के साथ मारपीट के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन होकर दिव्यांग के साथ हो रही मारपीट को देखते रहें। किसी ने भी उसका बीच बचाव कर दिव्यांग को छुड़ाने की हिम्मत नहीं की। हालांकि इस मामले को लेकर दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी मामला दर्ज नहीं करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed