फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra: Path movement in Tilwara on the centenary of RSS, villagers welcomed the volunteers with flowers

Balotra: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर तिलवाड़ा में पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूलों से किया स्वयंसेवकों का स्वागत

Mon, 24 Feb 2025 04:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 04:22 PM IST
सार

जिले के तिलवाड़ा गांव में आरएसएस की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अनुशासन का संदेश दिया।

विज्ञापन
Balotra: Path movement in Tilwara on the centenary of RSS, villagers welcomed the volunteers with flowers
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बालोतरा के तिलवाड़ा गांव में एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन भरड़कोट महंत सेवानाथ महाराज एवं गुलाब पुरी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन और जोश के साथ भाग लिया, जिसमें उन्होंने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अनुशासन का संदेश दिया।

विज्ञापन


तिलवाड़ा गांव में पथ संचलन पहुंचने पर ग्रामीणों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। गांव के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने रंगोली बनाकर आयोजन को भव्यता प्रदान की। स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन


पथ संचलन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 99 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। साथ ही पंच प्रण, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आंदोलन, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, शिष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को वर्तमान में देश के सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया और बताया कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को बनाए रखना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवकों को प्रेरित करने के लिए मावजी महाराज, बिरसा मुंडा, गोविंद गुरु, मामा बालेश्वर दयाल, राणा पूंजा, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, टांट्या भील, कालीबाई, संत हरिदास, मीरा बाई और महर्षि वाल्मीकि जैसे महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाकर हमें समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने बताया कि डॉ. हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना इस उद्देश्य से की थी कि राष्ट्र को एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता की मजबूत डोर से जोड़ा जाए।


पथ संचलन हनुमान वाटिका से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा और पुनः हनुमान वाटिका में आकर संपन्न हुआ। पथ संचलन का नेतृत्व जसोल ब्लॉक के सरवाहक सुरेश पालीवाल के निर्देशन में किया गया, जिसमें तिलवाड़ा मंडल प्रमुख पुखराज पालीवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed