फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ayurveda, Yoga and Naturopathy Integrated College will open in Nathdwara, CM Gehlot approved

Rajasthan: नाथद्वारा में खुलेगा आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा इंटीग्रेटेड कॉलेज, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Thu, 03 Aug 2023 08:54 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Aug 2023 08:54 AM IST
सार

राजसंमद के नाथद्वारा में आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी महाविद्यालय और सम्बद्ध एकीकृत चिकित्सालय खोला जाएगा। जिसके निर्माण के लिए 38.60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कॉलेज संचालन के लिए 125 नवीन पदों का भी सृजन किया गया है 

विज्ञापन
Ayurveda, Yoga and Naturopathy Integrated College will open in Nathdwara, CM Gehlot approved
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के नाथद्वारा में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा इंटीग्रेटेड कॉलेज खोलने के लिए 38.60 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। साथ ही कॉलेज और हॉस्पिटल चलाने के लिए 125 नई पोस्ट भी क्रिएट की है।

विज्ञापन


सीएम की ओर से मंजूर प्रस्ताव के मुताबिक राजसंमद के नाथद्वारा में आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी महाविद्यालय और सम्बद्ध एकीकृत चिकित्सालय खोला जाएगा। जिसके निर्माण के लिए 38.60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कॉलेज संचालन के लिए 125 नवीन पदों का भी सृजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसी वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। जिसके इम्प्लीमेंटेशन में यह स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


डूंगरपुर में 2 सड़क कार्यों के लिए 32.43 करोड़ स्वीकृत
सीएम ने डूंगरपुर जिले में 2 सड़क कार्यों के लिए 32.43 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से सड़क बनाने और रिन्युअल के काम किए जाएंगे। इन कार्यों में 27.74 करोड़ रुपए की लागत से सोम नदी पर पुलिया और फतेहपुर बस स्टैंड से काराकाला सड़क का निर्माण कराया जाएगा और 4.69 करोड़ रुपए की लागत से टोंकवासा (आसपुर) देवपुरी महाराज मंदिर/धूणी के लिए सड़क और विकास कार्य करवाए जाएंगे।  मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के नज़रिए से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed