{"_id":"646cf12975c5a2a0370ebb33","slug":"auto-full-of-people-returning-after-participating-in-gami-overturned-in-dholpur-five-injured-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गमी में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरा ऑटो सियार सामने आने से पलटा, एक बच्ची समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गमी में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरा ऑटो सियार सामने आने से पलटा, एक बच्ची समेत पांच घायल
Tue, 23 May 2023 10:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 May 2023 10:30 PM IST
सार
धौलपुर के खपरैला गांव में गमी में शामिल होकर बाड़ी आ रहे लोगों से भरा ऑटो पलट गया। हादसा में एक बच्ची, 4 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के सैंपऊ उपखण्ड के गांव खपरैला में मंगलवार देर शाम गमी में शामिल होकर बाड़ी आ रहे लोगों से भरा ऑटो पलट गया। हादसा गुर्जर पुरा ढोंडी के पास हुआ, जिसमें एक बच्ची, 4 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब रात 8:30 बजे भर्ती कराया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दरअसल, बाड़ी निवासी माया पत्नी मोहर सिंह, सोनिया पत्नी पप्पू, गीता पत्नी अशोक, सामंती पत्नी केदार और नेहा पुत्री अशोक घर के पुरुषों के साथ ऑटो में बैठ कर खपरैला निवासी रिश्तेदार प्रहलाद के यहां गमी में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान गुर्जर पुरा ढोंडी पर ऑटो पलट गया। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ऑटो के सामने सियार आने से हादसा
घायलों ने बताया कि ऑटो के सामने अचानक सियार आने से चालक ने ब्रेक लगाए इससे ऑटो पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो चालक भी घायल हुआ है।