फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Attempt To Fraud In Name Of ACB ADG Dinesh MN Jaipur

Rajasthan: एडीजी 'सिंघम' की फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाई, मैसेज कर पुलिस अधिकारियों से मांगे रुपये, जानें मामला

Wed, 27 Jul 2022 07:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 27 Jul 2022 07:08 PM IST
सार

सिंघम के नाम से मशहूर एसीबी एडीजी दिनेश एमएन ने अपने साथियों से अपील करते हुए कहा कि मेरे नाम से रुपयों की डिमांड की जा रही है। ऐसे किसी भी झांसे में न आए।

विज्ञापन
Attempt To Fraud In Name Of ACB ADG Dinesh MN Jaipur
सीबी एडीजी दिनेश एमएन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोगों को ठगने के लिए साइबर ठग लगातार नए नए तरीके अपनाते रहते हैं। राजस्थान के जयुपर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। साइबर ठग ने व्हाट्सएप पर एसीबी एडीजी का फोटो लगाकर ठगी करने का प्रयास किया। व्हाट्सएप पर फेक प्रोफाइल बनाकर ठग ने विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से रुपये और गिफ्ट वाउचर की मांग कर डाली। अब सिंघम के नाम से मशहूर एसीबी एडीजी दिनेश एमएन ने अपने साथियों से अपील करते हुए कहा कि मेरे नाम से रुपयों की डिमांड की जा रही है। ऐसे किसी भी झांसे में न आए।  

विज्ञापन


हालांकि, समझदारी के चलते कोई भी ठग का शिकार नहीं हुआ। साथ ही आरोपी ने जिन लोगों को मैसेज कर रुपये की डिमांड की उन्होंने इसकी जानकारी एडीजी दिनेश एमएन को दी। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। इसके बाद एडीजी ने लोगों से कुछ भी मांगे जाने पर एसएमएस का रिप्लाई नहीं करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैसेज आने पर नंबर को ब्लॉक कर दें। 
विज्ञापन


जनकारी के अनुसार साइबर ठगों ने 8839060836 नंबर से व्हाट्सएप पर फेक प्रोफाइल बनाई और उस पर एडीजी दिनेश एमएन की फोटो लगाया। इसके बाद विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और आमजन को व्हाट्सएप पर मैसेज कर रुपये और गिफ्ट वाउचर की मांग की। ठगों ने मैसेज में कहा कि वह एक मीटिंग में व्यस्त हैं, जल्द रुपये ट्रांसफर कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को जैसे ही ठगों का मैसेज मिला तो एडीजी दिनेश एमएन की फोटो देखकर वह हैरान रह गए। एडीजी का नंबर नहीं होने के कारण उन्होंने इसकी जानकारी एडीजी को दी जिसके बाद मामला सामने आया। एडीजी दिनेश ने जयपुर में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साइबर सेल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed