{"_id":"61f9582699cc8927c0464cdc","slug":"attack-on-police-in-alwar-two-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर में पुलिस पर हमला: केस की जांच करने पहुंचे एएसआई और उनके साथी को युवकों ने पीटा, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर में पुलिस पर हमला: केस की जांच करने पहुंचे एएसआई और उनके साथी को युवकों ने पीटा, हालत गंभीर
Tue, 01 Feb 2022 09:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:26 PM IST
सार
अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने एएसआई की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में चल रहा इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में केस की जांच करने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर से कुछ लोगों ने हमला कर दी। हमले में एक एएसआई और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दोनों को अलवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने एएसआई की हालत गंभीर बताई है। जिले में पुलिस जवानों पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में भिवाड़ी में भी इस तरह की घटना हुई थी।
विज्ञापन
अकबरपुर चौकी के सहायक उप निरीक्षक मनोज अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ मालाखेड़ा क्षेत्र के गांव में केस की जांच करने के लिए गए थे। वहां मौजूद युवकों से उनकी कहासुनी हुई तो उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जानकारी लगते ही अन्य गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद अलवर के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायल पुलिसकर्मियों को मालाखेड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने के कारण उन्हें अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन