{"_id":"5862080f4f1c1b7675eeb7cd","slug":"asp-suicide-note-out-of-the-seven-names-and-five-mobile-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी के सुसाइड नोट से सातों नाम और पांचों मोबाइल नम्बर आए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी के सुसाइड नोट से सातों नाम और पांचों मोबाइल नम्बर आए बाहर
अमर उजाल ब्यूरो/ जयपुर
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएस एएसपी आशीष प्रभाकर महिला मित्र हत्या व आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट से अब तक छुपे सात नाम और पांच मोबाइल नम्बर सामने आ गए हैं। प्रभाकर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उनके साथ-साथ इन सात लोगों को भी उनकी महिला मित्र ब्लैकमेल कर रही है। चौंकानेवाली बात यह है कि नोट में मिले पांच मोबाइल नम्बरों में से तीन खुद प्रभाकर के नाम से जारी हुए हैं और दो पूनम के नाम से। अब पुलिस इनके कॉल डीटेल निकलवाकर जांच को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
इधर, नोट से जाहिर हुए सात नामों के लोगों से पुलिस सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है। जयपुर में गत बृहस्पितवार रात को जगतपुरा में पुलिस को प्रभाकर की एसयूवी में उनकी और उनकी महिला मित्र पूनम शर्मा की लाश बरामद हुई थी। प्रभाकर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से पहले पूनम को और फिर खुद को गोली मारी थी।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में प्रभाकर ने लिखा है कि पूनम उन्हें चार साल से ब्लैकमेल कर रही है। ज्यादा जानकारी रोशन, दीपक, उमेश, प्रभाकर, नरसी, मनोज और मुकेश मीणा से ली जा सकती है। पूनम कई पुलिस और अफसरों के सम्पर्क में थी। अब पुलिस इस सोसाइड नोट के जरिए इन लोगों का पता लगाने में जुटी है। इनके केवल नाम हैं, पते व पद का कोई उल्लेख नहीं है। पुलिस के सामने खुद चलकर भी कोई पूनम से पीड़ित भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
इधर, सुसाइड नोट में जो मोबाइल नम्बर मिले हैं, उनसे जांच और उलझ गई है। अब पुलिस को यह पता लगाना है कि प्रभाकर के नाम के तीन और पूनम के नाम के दो मोबाइल नम्बरों को कौन इस्तेमाल कर रहा है। घटना स्थल पर दोनों के पास मिले मोबाइल नम्बर इनसे अलग हैं और उनकी डीटेल पुलिस ने निकाल ली है। इनकी छानबीन भी चल रही है।
पुलिस को यह भी शक है कि कही पूनम किसी और व्यक्ति से या कोई और व्यक्ति पूनम के नाम से प्रभाकर को ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था। अब पुलिस पूनम के परिजनों से भी पूछताछ करेगी।