फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok Gehlot urges central government to increase limit of MSP procurement of pulses and oilseeds

सीएम गहलोत की केंद्र से मांग, समर्थन मूल्य पर कुल उत्पादन के 50 प्रतिशत तक हो तिलहन की खरीद

Sat, 18 Jul 2020 05:05 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Sat, 18 Jul 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Ashok Gehlot urges central government to increase limit of MSP procurement of pulses and oilseeds
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से मांग की है कि दलहन और तिलहन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद राज्य के कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत की जाए। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान में स्वीकृत लक्ष्य 25 प्रतिशत के अनुरूप चने की पूरी खरीद किए जाने का भी अनुरोध किया है। गहलोत ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी से उपजे संकट में राज्य विषम आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को समर्थन मूल्य खरीद योजना का पूरा लाभ दिलाकर आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दलहन व तिलहन खरीद के लक्ष्य को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना किसानों के हित में होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



 पत्र में कहा गया है कि रबी सीजन 2020-21 में प्रथम अनुमान 26.85 लाख टन उत्पादन के आधार पर चना खरीद के लिए राज्य सरकार ने 6.71 लाख टन के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था लेकिन केंद्र सरकार ने 6 लाख 15,750 टन के प्रस्ताव ही स्वीकृत किये जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित कुल उत्पादन की 25 प्रतिशत खरीद के लक्ष्य से 2.07 प्रतिशत कम हैं।

 गहलोत ने कहा है कि चने के समर्थन मूल्य व बाजार भाव में लगभग एक हजार से 1200 रूपये प्रति क्विंटल का अंतर चल रहा है। मौजूदा संकट से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों के कारण समर्थन मूल्य पर चना विक्रय करने में किसानों का अधिक रूझान रहा है लेकिन निर्धारित 25 प्रतिशत के लक्ष्य से कम खरीद होने के कारण किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इससे उनमें रोष व्याप्त हो रहा है। 


मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि किसानों के हित में वर्तमान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप केंद्र सरकार द्वारा पूरी खरीद की जाए और दलहन व तिलहन खरीद के लक्ष्य को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed