फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok Gehlot says Rajasthan borders will be sealed to prevent the movement of unauthorized people from other states in view of Coronavirus

राजस्थान सरकार ने सील कीं राज्य की सीमाएं, बिना अनुमति नहीं मिलेगा प्रवेश

Thu, 07 May 2020 08:25 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Thu, 07 May 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Ashok Gehlot says Rajasthan borders will be sealed to prevent the movement of unauthorized people from other states in view of Coronavirus
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तीव्र बढ़ोतरी के बीच राजस्थान सरकार ने राज्य की अंतरराज्यीय सीमाएं सील कर दी हैं। अब कोई भी बिना अनुमति के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार गत दिनों में देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। देश में बीते तीन दिन में 10 हजार मामले सामने आए हैं। देश के अन्य राज्यों से भारी संख्या में बिना अनुमति के लोगों के प्रवेश की संभावनाओं के मद्देजनर सीमाएं सील करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमाओं से अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से राज्य की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर रेगुलेट किया जाएगा जिससे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर अधिकृत व्यक्ति ही राज्य में प्रवेश कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राजस्थान की अंतरराज्यीय सीमा पांच राज्यों के साथ लगती है जिनमें उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश तथा दक्षिण में गुजरात है। बुधवार देर रात एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया। गुरुवार को गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


अब प्रदेश में आवागमन की अनुमति केवल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और शर्तों की कड़ाई से पालना करते हुए ही दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में भी कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या गुरुवार सुबह तक 3355 को पार कर गई जबकि राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 95 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed