फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok gehlot called jauhar as matter of pride and make fun of PM Modi meditation

अशोक गहलोत ने जौहर को बताया गौरव, पीएम मोदी के ध्यान का उड़ाया मजाक

Sun, 19 May 2019 08:10 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 19 May 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
Ashok gehlot called jauhar as matter of pride and make fun of PM Modi meditation
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जौहर को गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि जौहर या आक्रमणकारियों से बचने के लिए खुद को आग के हवाले करने की प्रथा गौरव का विषय है। भाजपा पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, 'जौहर हमारे इतिहास में बलिदान और गौरव के बारे में रहा है।'

विज्ञापन


उन्होंने महाराणा प्रताप को त्याग और साहस का प्रतीक कहा। गहलोत का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब स्कूलों के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर कांग्रेस सरकार निशाने पर है। इन बदलावों में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए बदलावों को हटा दिया गया है। दामोदर सावरकर के नाम के आगे लिखे वीर शब्द को भी हटा दिया गया है। भाजपा ने इन बदलावों का विरोध किया है।
विज्ञापन


केवल इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम की गुफा में ध्यान लगाने का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी अब क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि वह भगवा धारण करके एक गुफा के अंदर बैठे हुए हैं। भगवान ही जानें वह क्या संदेश देना चाहते हैं। हर कोई उन्हें देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आप प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके चेहरे और शरीर के हाव-भाव को देखिए। देश देख चुका है कि वह क्या संदेश देना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बहस की चुनौती दी लेकिन वह पीछे हट गए। वह मुद्दों पर चर्चा करने से पीछे क्यों हट जाते हैं? पांच साल में उन्होंने क्या किया है? उनका दृष्टिकोण क्या है? उन्होंने केवल अपने प्रचार और रणनीति को लेकर बातचीत की। मोदी और शाह लोगों के लिए केवल मजाक का विषय बनकर रह गए हैं। 


बता दें कि शनिवार को भगवान शिव की आराधना के बाद रविवार को प्रधानमंत्री मोदी भगवान विष्णु की आराधना करेंगे। आज सुबह सात बजकर बीस मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी गुफा से बाहर आए। अब वह एक बार फिर बाबा केदार के दर्शन करेंगे और इसके बाद बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री हेलीपैड से सीधे बदरीनाथ समिति के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। जहां से वह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे। इसके बाद माणा जनजाति के लोगों द्वारा बनाई गई ऊन की शॉल उन्हें भेंट की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed