{"_id":"62e52140e32ab058df0624f5","slug":"ashok-gehlot-advisor-sayam-lodha-targeted-satish-poonia-bjp-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'पहले अपनी सीट बचाओ, फिर कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना', सीएम के सलाहकार का भाजपा नेता पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'पहले अपनी सीट बचाओ, फिर कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना', सीएम के सलाहकार का भाजपा नेता पर हमला
Sat, 30 Jul 2022 05:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 30 Jul 2022 05:47 PM IST
सार
सतीश पूनिया ने हाल ही में कहा था, भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं, वह कांग्रेस पार्टी में बहादुर शाह जफर की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में आयोजित टॉक जर्नलिज्म शो में सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर जमकर हमला बोला। 'भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं, वह कांग्रेस पार्टी में बहादुर शाह जफर की भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए मुझे सीएम गहलोत पसंद हैं'। पूनिया के इस बयान पर सीएम के सलाहकार और सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने तीखी प्रतिक्रिया की।
विज्ञापन
विधायक लोढ़ा ने दी पूनिया को चुनौती देते हुए लिखा, डॉ. सतीश पुनिया जी दो बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार ही जीते हो, अगर हिम्मत हो तो इस बार आमेर से ही फिर चुनाव लड़ना, पता चल जाएगा आमेर कितना कांग्रेस मुक्त है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले कुछ समय से सतीश पूनिया भाजपा आलाकमान की तरह से बात करते नजर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कई बार उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर जुबानी हमले किए, लेकिन गहलोत ने एक बार भी पूनिया के किसी भी सवाल या बात का जिक्र नहीं किया। राजनीति के जानकारों का कहना है कि गहलोत पूनिया के हमले का जवाब देकर उन्हें अपने स्तर पर नहीं लाना चाहते। हालांकि उनके जवाब न देने के बाद भी पूनिया गहलोत पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस बार भी पूनिया ने गहलोत को घेरने की कोशिश की, लेकिन संमय लोढ़ा ने उन्हें करारा जवाब दे दिया।
विज्ञापन