{"_id":"629b7582c0b09412af2434e8","slug":"asaram-complains-of-urine-infection-aiims-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आसाराम को यूरिन इंफेक्शन की शिकायत, कड़ी सुरक्षा के बीच एम्स में हुई जांच, समर्थकों की भीड़ उमड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आसाराम को यूरिन इंफेक्शन की शिकायत, कड़ी सुरक्षा के बीच एम्स में हुई जांच, समर्थकों की भीड़ उमड़ी
Sat, 04 Jun 2022 08:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:38 PM IST
सार
जोधपुर जेल में बंद आसाराम को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शनिवार को एम्स लाया गया। उसे यूरिन इंफेक्शन की शिकायत सामने आई है।
विज्ञापन
आसाराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर की सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम का स्वास्थ्य खराब हो गया है। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे एम्स ले जाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वापस जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है आसाराम को यूरिन इंफेक्शन है।
विज्ञापन
किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं
एम्स के डॉक्टरों ने 83 साल के आसाराम का करीब दो घंटे तक स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान उसकी कई जांचें भी की गईं। डॉक्टरों का कहना है कि आसाराम को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं है। अधिकांश जांच सामान्य नजर आ रही हैं। बढ़ती उम्र के चलते कुछ बीमारियां अवश्य है, लेकिन सामान्य तौर पर वह ठीक है। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि कुछ जांच रिपोर्ट अभी नहीं आईं हैं, उनके आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
एम्स और जेल के बाहर रही समर्थकों की भीड़
आसाराम को एम्स ले जाने की सूचना मिलते ही जेल और एम्स के बाहर समर्थकों की भीड़ लग गई। जेल से वाहन बाहर निकलते ही समर्थक उसके पीछे भागे, लेकिन उसके पास नहीं जा सके। रास्ते में भी कुछ समर्थक उसका इंतजार करते नजर आए, लेकिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के कारण वह न तो उसे देख पाए और न ही उसके पास जा सके। एम्स में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में दायर है याचिका
बतादें कि आसाराम ने अपनी सेहत का हवाला देकर राजस्थान हाईकोर्ट में सजा स्थगन की याचिका दायर कर रखी है। इस याचिका पर सरकारी पक्ष के वकील का जवाब पेश नहीं होने के कारण सुनवाई टल गई थी। इससे पहले आसाराम की कई जमानत याचिका खारिज हो चुकी हैं।