फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Asaram brought to AIIMS hospital on complaint of toothache Jodhpur in Rajasthan

Asaram: दांत दर्द की शिकायत पर आसाराम को लाया गया एम्स अस्पताल, समर्थकों की भीड़ उमड़ी तो पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 10 Dec 2022 06:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Dec 2022 06:32 PM IST
सार

आसाराम को अस्पताल लाए जाने की जानकारी लगते ही उसके समर्थक जुटना शुरू हो गए। समर्थकों की भीड़ अधिक हुई तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। करीब दो घंटे बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Asaram brought to AIIMS hospital on complaint of toothache Jodhpur in Rajasthan
आसाराम

विस्तार

नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को शनिवार को दांद में दर्द हुआ। जिसे लेकर उसे एम्स अस्पताल लाया गया। जहां रुटीन चेकअप के साथ उसके दांत की भी जांच कराई गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक आसाराम अस्पताल में रहा। जांच पूरी होने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


इधर, आसाराम को अस्पताल लाए जाने की जानकारी लगते ही उसके समर्थक जुटना शुरू हो गए। समर्थकों की भीड़ अधिक हुई तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। समर्थक आसाराम की झलक पाने के लिए पुलिस वाहन तक भी पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस सख्ती दिखाते हुए उन्हें दूर खदेड़ा। 
विज्ञापन


दरअसल, आसाराम को सुबह से ही दांत दर्द हो रहा था। जिसके बाद शनिवार दोपहर को जेल डिस्पेंसरी से उसे एम्स अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी जांच की गई। आसाराम के एम्स अस्पताल आने की जानकारी उसके समर्थकों को लगी तो वे अस्पताल और बाहर जुटना शुरू हो गए। हालांकि, पुलिस ने उसे किसी से नहीं मिलने दिया। जांच के बद पुलिस की टीम आसाराम को जोधपुर केंद्रीय जेल ले गई। जहां आसाराम पहले से ही बंद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
आसाराम के गुरुकुल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। छात्रा ने कहा था कि 15 अगस्त 2013 को आसाराम ने जोधपुर के निकट मणाई गांव में एक फार्म हाउस में उसका यौन उत्पीड़न किया। 20 अगस्त 2013 को पीड़िता ने दिल्ली के कमला नगर पुलिस थाने में आसाराम के खिलाफ केस दर्ज कराया। दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर केस की जांच जोधपुर पुलिस को दे दी। 31 अगस्त 2013 को पुलिस ने मप्र के इंदौर से आसाराम को गिरफ्तार किया और जोधपुर लेकर आई। अप्रैल 2018 में कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed