फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Army soldiers showed fighting skills at decoration ceremony in Jaipur

India Army: अलंकरण समारोह में सेना के जवानों ने दिखाया युद्ध कौशल, अफसर और सैनिकों को दिए मेडल 

Sat, 26 Mar 2022 06:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 26 Mar 2022 06:32 PM IST
सार

सेना कमांडर एएस भिंडर ने दक्षिण पश्चिमी कमान की 15 इकाइयों को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। साथ ही उन्होंने रैंकों, पूर्व सैनिकों, नागरिकों और उनके परिवारों से राष्ट्र की सेवा में खुद को फिर से समर्पित करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
Army soldiers showed fighting skills at decoration ceremony in Jaipur
सेना के जवानों ने दिखाया युद्ध कौशल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान ने शनिवार को जयपुर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया। इस दौरान 61 कैवेलरी पोलो ग्राउंड जयपुर मिलिट्री स्टेशन में जवानों ने युद्ध कौशल के साथ अपने साहस का परिचय भी दिया। चेतक, रुद्र और ध्रुव हेलिकॉप्टर से सेना के जवान पैराशूट पहनकर कूदे और फिर नीचे आते ही पॉजिशन लेकर एक्शन दिखाया। समारोह में सेना के कई अधिकारी और जवान अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।    

विज्ञापन

 

Army soldiers showed fighting skills at decoration ceremony in Jaipur
समारोह में किया गया सम्मान। - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ सहित अन्य सेना के अफसरों ने 14 सेना पदक (वीरता), एक युद्ध सेवा पदक,  चार सेना पदक (प्रतिष्ठित) और पांच विशिष्ट सेवा पदक साहस दिखाने वाले जवानों को प्रदान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार पाने वालों में 15 अधिकारी, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और छह सैनिकों को दिया गया। मरणोपरांत वीरांगना गुरदीप कौर पत्नी नायब सूबेदार मनदीप सिंह और वीरांगना जसविंदर कौर पत्नी नायब सूबेदार सतनाम सिंह को दो सेना मेडल प्रदान किए गए। 

विज्ञापन

Army soldiers showed fighting skills at decoration ceremony in Jaipur
भारतीय सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान ने जयपुर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया। - फोटो : अमर उजाला

सेना कमांडर ने दक्षिण पश्चिमी कमान की 15 इकाइयों को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर एएस भिंडर ने सभी रैंकों, पूर्व सैनिकों, नागरिकों और उनके परिवारों से राष्ट्र की सेवा में खुद को फिर से समर्पित करने का भी आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed